|
बिना जेब की पतलून पहनना ज़रूरी है!
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
नेपाल की राजधानी काठमांडू में मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में काम कर रहे कर्मचारियों को ऐसी पतलून पहननी होगी जिसकी कोई
जेब नहीं होगी.
कर्मचारियों को बिना पॉकेट वाली पतलून दी जा रही हैं ताकि हवाई अड्डे से भ्रष्टाचार ख़त्म किया जा सके. देश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग का कहना है कि काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे पर घूसखोरी की शिकायतों में इज़ाफ़ा देखा गया है. एक प्रवक्ता का कहना था कि हवाई अड्डे के कर्मचारियों को बिना पॉकेट की पतलून देने से अधिकारियों को अनियमितताएं रोकने में मदद मिलेगी. 'शिकायतों को सही पाया' समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार ये क़दम प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के उस बयान के बाद उठाया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार से हवाई अड्डे की छवि धूमिल हो रही है.
अधिकार के ग़लत इस्तेमाल की जाँच करने वाले आयोग का कहना है कि उसने यात्रियों के प्रति हवाई अड्डे के अधिकारियों और कर्मचारियों के आचरण पर मिल रही शिकायतों का निरीक्षण करने के लिए एक टीम भेजी थी. आयोग के प्रवक्ता ईश्वरी पोद्याल का कहना है, "हमने पाया कि शिकायतें सही हैं. इसलिए हमने फ़ैसला किया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों को बिना पॉकेट की पतलून दीं जाएं. हमें आशा है कि इससे अनियमितताओं को रोकने में मदद मिलेगी." |
इससे जुड़ी ख़बरें
नेपाल नरेश की शक्तियों पर लगेगा अंकुश14 मई, 2006 | भारत और पड़ोस
'प्रचंड करेंगे बातचीत में नेतृत्व'12 मई, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल में कई पूर्व मंत्री गिरफ़्तार12 मई, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल में 'शाही ज़्यादतियों' की जाँच10 मई, 2006 | भारत और पड़ोस
शांति वार्ता में मदद को तैयार: संयुक्त राष्ट्र08 मई, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल नरेश द्वारा की गई नियुक्तियां रद्द07 मई, 2006 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||