|
मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक खुला
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
मुंबई में बांद्रा-वर्ली के बीच समुद्र के ऊपर बना पुल मंगलवार को खोल दिया गया. इसे भारतीय इंजीनियरिंग कौशल का बेहतरीन नमूना
माना जा रहा है.
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी इसका उदघाटन किया. भारत में समुद्र के ऊपर निर्मित यह पहला पुल है. इसकी लंबाई लगभग साढ़े पाँच किलोमीटर है. अरब सागर के ऊपर बने इस पुल को खोल दिए जाने से मुंबई के दो उपनगरों बांद्रा और वर्ली के बीच की दूरी काफ़ी घट जाएगी. पहले जहां बांद्रा से वर्ली जाने में लगभग चालीस मिनट लगते थे, वहीं इस पुल के सहारे यह सफ़र महज आठ मिनटों में पूरा हो जाएगा. इसे बनाने में लगभग 16 अरब पचास करोड़ रूपए की लागत आई और लगभग तीन हज़ार कामगारों ने दिन-रात की मेहनत से ये काम पूरा किया. इसकी योजना अस्सी के दशक में बनाई गई लेकिन पूरा काम अब जाकर समाप्त हुआ है. अधिकारियों का कहना है कि इस पुल से मुंबई में ट्रैफ़िक व्यवस्था को ठीक करने में मदद मिलेगी. लेकिन आलोचकों का कहना है कि पर्यावरण की दृष्टि से यह ठीक नहीं है. |
इससे जुड़ी ख़बरें
चीन में सबसे लंबा समुद्री पुल शुरु02 मई, 2008 | पहला पन्ना
सॉफ़्टवेयर इंजीनियर का नाम लिम्का बुक में17 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
'तेज़ गति से बढ़ रहा है जलस्तर'10 मार्च, 2009 | विज्ञान
बांग्लादेश को भारतीय जहाज़ों से आपत्ति26 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सीपीएम भी सेतुसमुद्रम के पक्ष में21 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
'सेतु होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं'12 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||