BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 30 जून, 2009 को 22:21 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
सात महीने बाद मुंबई को एनएसजी मिली
 
मुंबई में हमला

मुंबई में नवंबर 2008 के चरमपंथी हमलों को अबतक सात महीने से ज़्यादा का वक़्त बीत चुका है.

इन हमलों से बाद अब सरकार ने मुंबई सहित देश के कुछ प्रमुख महानगरों में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के हब स्थापित करने के अपने फ़ैसले को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है.

मंगलवार को भारत के केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम ने मुंबई में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानी एनएसजी के एक हब का उदघाटन किया.

उन्होंने कहा कि मुंबई के बाद बुधवार से तीन और महानगरों में इसकी शुरुआत की जाएगी.

पी चिदंबरम ने बताया कि सरकार ने चार प्रमुख महानगरों- मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता में एनएसजी हब स्थापित करने का फैसला लिया था ताकि आपात स्थिति पैदा होने पर दिल्ली से किसी मदद या सहायता का इंतज़ार न करना पड़े.

इसी दिशा में मंगलवार को मुंबई के एनएसजी हब का उदघाटन कर दिया गया है.

सुरक्षा की खातिर...

राजधानी दिल्ली से सटे हुए मानेसर में एनएसजी का मुख्यालय भी है और प्रमुख केंद्र भी. यहीँ से एनएसजी के कमांडो को ट्रेनिंग दी जाती थी और वे यहीं से ज़रूरत पड़ने पर देशभर में भेजे जाते थे.

पर मुंबई में हमलों के बाद जब इनकी तत्काल ज़रूरत थी, उन्हें मौके तक भेज पाने में काफी समय लग गया था.

इसको लेकर कुछ आलोचना का भी सामना सरकार को करना पड़ा था. मुंबई की आपातस्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार को महसूस भी हुआ कि एनएसजी के विस्तार की ज़रूरत है.

इसी दिशा में चार प्रमुख महागनरों में भी एनएसजी को तैनात करने का फ़ैसला लिया गया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
महाराष्ट्र डीजीपी को हटाने का आदेश
05 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
मुंबई पर हमले: कब क्या हुआ
28 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>