BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 28 जून, 2009 को 17:19 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
 

 
 
वज़ीरिस्तान
वज़ीरिस्तान में सैनिकों पर हमले होते रहे हैं
पाकिस्तान के क़बायली इलाक़े उत्तरी वज़ीरिस्तान में हाफ़िज़ गुल बहादुर गुट के स्थानीय तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान की सीमा के निकट एक सैनिक काफ़िले पर हमला किया है.

सेना के प्रवक्ता के मुताबिक़ इस हमले में 12 सैनिक मारे गए हैं और 10 घायल हुए हैं.
सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने बीबीसी को बताया कि जवाबी कार्रवाई में 10 चरमपंथी मारे गए हैं.

इससे पहले मिलने वाली सूचना में अधिकारियों का कहना था कि रविवार की शाम अफ़ग़ानिस्तान सीमा के पास कज़ह मदाख़ील से मिरानशाह जाने वाले काफ़िले पर स्थानीय तालेबान ने वचह बीबी नामक स्थान पर रॉकेटों और स्वचालित हथियारों से हमले शुरू किए हैं.

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार काफ़िले पर हमले के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसमें कोबरा हेलिकॉप्टर के अलावा तोपखाने का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

संघर्ष जारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी शृंखला पर लड़ाई जारी है. हाफ़िज़ गुल बहादुर के स्थानीय कमांडर ने सुरक्षाबलों के काफ़िले पर हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है.

उन्होंने अज्ञात स्थान से टेलिफ़ोन पर बीबीसी से बात करते हुए दावा किया है कि काफ़िले पर हमले में सुरक्षाबलों के 50 से ज़्यादा जवान मारे गए हैं जबकि 16 वाहनों को नष्ट कर दिया गया है.

कमांडर ने बताया कि जबतक वज़ीरिस्तान में ड्रोन हमले बंद नहीं होते, वे लोग सुरक्षाबलों के काफ़िले पर और उनके केंद्रों को निशाना बनाते रहेंगे.

इससे पहले दक्षिणी वज़ीरिस्तान में मौलवी नज़ीर ग्रुप के स्थानीय तालेबान ने कहा था कि उनका सरकार के साथ होने वाला शांति समझौता अब प्रभावी नहीं है.

उनका कहना है कि वे उस समय तक सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहेंगे जब तक इलाक़े में अमरीकी ड्रोन हमले बंद नहीं होते.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
पाकिस्तान में धमाका, आठ की मौत
14 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>