BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 26 जून, 2009 को 08:05 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
 
पाकिस्तानी सेना
पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में हुए एक आत्मघाती धमाके में कम से कम दो सैनिक मारे गए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद के शौकत लाइंस इलाक़े में यह घटना हुई. ये एक सैनिक इलाक़ा है.

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया है कि सेना के एक वाहन को निशाना बनाया गया. बीबीसी संवाददाता ज़ुल्फ़िकार अली ने वहाँ प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बताया है कि एक आत्मघाती हमलावर सैनिकों के रिहायशी इलाक़े के एक गेट पर खड़ा होकर गार्ड से बात कर रहा था.

घटना

अन्य सैनिक भी वहाँ जमा हो गए, तभी हमलावर ने धमाका कर दिया. अभी तक किसी ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में यह इस तरह की पहली घटना है. हालाँकि चरमपंथियों ने पूरे पाकिस्तान में सैनिकों को निशाना बनाया है.

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाक़े में तालेबान चरमपंथियों के ख़िलाफ़ पाकिस्तानी सेना लंबे समय से सैनिक अभियान चला रही है.

अब सेना देश के क़बायली इलाक़ों में कार्रवाई कर रही है. क्योंकि माना जा रहा है कि इन इलाक़ों में चरमपंथी छिपे हुए हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'सीआरपीएफ़ की भूमिका कम की जाएगी'
11 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
कश्मीर में जनजीवन सामान्य हुआ
09 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
'कश्मीर में जेहाद की ज़रूरत नहीं'
25 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>