|
प्यार के लिए कुछ भी...
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
सिंध के ज़िले बदीन में पुलिस ने एक घर पर छापा मार कर एक किन्नर और युवा को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार यह नौजवान किन्नर
से शादी कर रहा था.
बदीन पुलिस के एक अधिकारी बुरहान ने बीबीसी को बताया कि बदीन ज़िले के पंगरियो शहर में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवा अल्लाह बचायो से किन्नर सरवत फ़क़ीर की शादी हो रही है. उन्होंने बताता, "जब पुलिस वहाँ पहुँची तो अल्लाह बचायो अपने कुछ दोस्तों के साथ एक घर में मौजूद थे और कुछ किन्नर भी थे". पुलिस अधिकारी के अनुसार अल्लाह बचायो और किन्नर सरवत फ़क़ीर के हाथों पर मंहदी लगी हुई थी और सरवत फ़क़ीर ने लाल रंग के कपड़े भी पहने हुए थे. दावत का इंतज़ाम शादी की इस सभा में महमानों के लिए खाना भी तैयार किया गया था. पुलिस ने युवा और किन्नर को बंद कर दिया है.
पंगरियो थाने में कैद युवा अल्लाह बचायो ने टेलीफ़ोन पर बीबीसी को बताया, "फक़ीरों (हिजड़ों) ने ख़ुशी में एक सभा का आयोजन किया था, कोई निकाह आदि नहीं हुआ था". दोनों के हाथों पर मंहदी लगाने और सरवत फ़क़ीर के लाल कपड़े पहनने का अल्लाह बचायो ने कोई जवाब नहीं दिया. उन्हों ने कहा, "फक़ीरों से मेरी दोस्ती है और यह कई सालों से जारी है". दोनों पड़ोसी हैं अल्लाह बचायो मज़दूरी करते हैं और उन के घर के साथ ही सरवत फ़क़ीर का प्लॉट है लेकिन सरवत फ़क़ीर ख़ुद दूसरे शहर अमरकोट में रहते हैं. सरवत फ़क़ीर ने शादी होने के इंकार कर दिया और कहा कि पंगरियो के गुरु ने उन्हें चेला बनाया है इसलिए यह सभा आयोजित की गई थी. उन्हों ने बताया कि गुरु ने उन्हें तोहफ़े में सोने की बालियाँ दी हैं.
सरवत फ़क़ीर ने कहा, "एक हिजड़े से किसी पुरुष की शादी कैसे हो सकती है, हाँ, दोस्ती ज़रूर हो सकती है". शादी की इस तक़रीब में कुछ पत्रकारों ने भी भाग लिया. स्थानीय पत्रकार अब्दुल मालिक मल्कानी ने बताया, “इस सभा में सारी रस्में शादी की तरह की गईं यानी युवा और हिजड़े के हाथों पर मंहदी लगाई गई और नाच गाना भी हुआ.” पुलिस ने दोनों के ख़िलाफ अभी तक कोई मुक़दमा दर्ज नहीं किया है. पुलिस अधिकारी बुरहान ने बताया, "दोनों का मेडिकल चेक-अप करावाया गया है जिस से यह पता लगेगा कि वाकई यह हिजड़ा है या नहीं और दोनों के बीच कोई संबंध तो नहीं थे". उन्हों ने कहा कि इस रिपोर्ट की आधार पर मुक़दमा दर्ज करने या न करने का फैसला लिया जाएगा. ग़ौरतलब है कि कुछ दिन पहले कराची के हिजड़ों ने अपने अधिकारों के लिए एक संस्था के निर्माण की घोषणा की थी. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश जस्टिस इफ़्तिख़ार चौधरी ने भी कुछ दिन पहहे चारों प्रांतो को आदेश दिए कि समाज कल्याण विभाग किन्नरों का सर्वेक्षण कर उन का पंजीकरण किया जाए. |
इससे जुड़ी ख़बरें
बीवी-बीवी राज़ी और काज़ी भी राज़ी09 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
विदेशियों में देशी शादी का चलन08 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'लिव-इन' को विवाह जैसी मान्यता!09 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'लड़कों की शादी की उम्र 18 वर्ष हो'06 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
शादियों की धूम पर मंदी की धुंध24 दिसंबर, 2008 | कारोबार
शादी से छह किलोमीटर की दूरी04 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
विफल संबंधों का असर पत्नियों पर ज़्यादा07 मार्च, 2009 | विज्ञान
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||