BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 24 जून, 2009 को 18:06 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
'श्रीलंका मानवीय सहायता लेने पर राज़ी'
 
श्रीलंका में विस्थापित
श्रीलंका में लगभग तीन लाख लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं

भारत का कहना है कि श्रीलंका ने प्रवासी तमिलों की ओर से भेजी गई मानवीय सहायता स्वीकार करने की उसकी अपील को मान लिया है.

यूरोप में रह रहे तमिलों ने खाने-पीने की चीज़ों और दवाइयों से लदा जहाज़ श्रीलंका में लड़ाई के दौरान विस्थापित हुए लोगों के लिए भेजा है.

श्रीलंकाई अधिकारियों ने इस जहाज़ को वापस लौटने का आदेश दिया था लेकिन भारत की अपील पर वह इसे स्वीकार करने के लिए राज़ी हो गया.

भारत के दौरे पर आए श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल से भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने अपील की थी कि राहत सामग्री स्वीकार कर ली जाए.

भारतीय विदेश मंत्री ने बताया कि राहत सामग्री का वितरण भारतीय रेड क्रॉस के ज़रिए होगा.

फिलहाल यह जहाज़ भारत के दक्षिणी शहर चेन्नई के समुद्र तट के पास लंगर डाले हुए है.

दिल्ली पहुँचे श्रीलंकाई रक्षा मंत्री गोताबाया राजपक्षे ने कहा कि तमिल विद्रोहियों के साथ लड़ाई के दौरान हुए नुकसान की भरपाई की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि 180 दिनों के भीतर विस्थापित हुए अधिकतर लोगों का पुनर्वास हो जाएगा.

लड़ाई के दौरान लगभग तीन लाख लोग बेघर हो गए थे जो अभी अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं.

अधिकारियों का कहना है कि सरकार जल्दी ही पूर्वोत्तर इलाक़े में लोकतंत्र को मज़बूत बनाएगी और स्थानीय निकायों के चुनाव कराए जाएंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
श्रीलंका में पत्रकार पर हमला
02 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
'नागरिकों की हत्या की जाँच हो'
30 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
'मृतकों की संख्या ग़लत'
29 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
प्रभाकरण के माता-पिता मिले
28 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>