BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 24 जून, 2009 को 07:10 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
सरबजीत की अपील ख़ारिज
 
सरबजीत सिंह
सरबजीत सिंह के परिवार वाले उनकी रिहाई के लिए प्रयास करते रहे हैं
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की उस अपील को ख़ारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने उन्हें दी गई फाँसी की सज़ा को चुनौती दी थी.

सरबजीत सिंह को वर्ष 1990 में पाकिस्तान में हुए चार बम धमाकों के मामलों में दोषी पाया गया था और उन्हें वर्ष 1991 में फाँसी की सज़ा सुनाई गई थी.

ग़ौरतलब है कि उनका मुकदम लड़ रहे वकील राणा अब्दुल हमीद को पिछले साल पाकिस्तान में पंजाब प्रांत का एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया था.

इसके बाद वे इस मामले में पिछली कई सुनवाइयों के दौरान अदालत में हाज़िर नहीं हो पाए हैं.

सरबजीत को पिछले साल अप्रैल में फाँसी दी जानी थी लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी के इस मामले में हस्तक्षेप के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था.

परिवार का दबाव

वर्ष 2003 में सरबजीत की अपील पर लाहौर हाई कोर्ट ने उन्हें दी गई फाँसी की सज़ा को सही ठहराया था.

इसके बाद पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने भी वर्ष 2005 में इस फ़ैसले पर अपनी मुहर लगा दी थी.

फिर पिछले साल तब पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने भी उनकी राहत दी जाने की अर्ज़ी को ठुकरा दिया था.

भारतीय पंजाब में रहने वाले सरबजीत के परिवार के सदस्यों और कुछ ग़ैर-सरकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद भारत सरकार पर इस मामले में हस्तक्षेप करने का दबाव बढ़ा था.

इसके बाद भारतीय सरकार ने पाकिस्तान की सरकार के साथ सरबजीत का मामला उठाया था और सज़ा में रियायत की बात कही थी.

पिछले साल सरबजीत को फाँसी दिए जाने के मामले को पहले एक महीने के लिए और फिर अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था.

 
 
सरबजीत सिंह की फ़ोटो सज़ा माफ़ी नहीं
सरबजीत सिंह की सज़ा माफ़ी की अपील परवेज़ मुशर्रफ़ ने ख़ारिज कर दी है
 
 
सरबजीत सिंह की दो बेटियाँ 'प्लीज़ पापा को छोड़ें'
सरबजीत सिंह की बेटियाँ पहली बार अपने पापा से जेल में मिली हैं.
 
 
दलबीर कौर राखियों का उधार
दलबीर कौर ने रक्षाबंधन पर अपने भाई सरबजीत को विशेष तौर पर याद किया.
 
 
सरबजीत सिंह की दो बेटियाँ रिहाई की आस
सरबजीत सिंह का परिवार रिहाई की आस लिए पाकिस्तान में है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सरबजीत की परिवार से भावुक मुलाक़ात
24 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
'सरबजीत को माफ़ी की उम्मीद'
30 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
सरबजीत की फाँसी पर रोक लगी
02 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
मौत की सज़ा को बदलने की सिफ़ारिश
21 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
सरबजीत की रिहाई की उम्मीदें बढ़ीं
03 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>