|
पाकिस्तान में मिसाइल हमला, 40 मारे गए
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पाकिस्तानी में तालेबान नेता बैतुल्ला महसूद के गढ़ माने जाने वाले दक्षिणी वज़ीरिस्तान इलाक़े में हुए अमरीकी मिसाइल हमले में
कम से कम 40 लोग मारे गए हैं.
ये हमला मंगलवार को चालक रहित टोही विमान के ज़रिए किया गया. बीबीसी उर्दू सेवा के रिफ़तुल्ला औरकज़ई के अनुसार ये हमला तब हुआ जब पहले मिसाइल हमले में मारे गए चार लोगों का नमाज़े जनाज़ा चल रहा था. रिफ़तुल्ला औरकज़ई का कहना है कि दूसरे मिसाइल हमले में 40 से ज़्यादा लोग मारे गए जिनमें बैतुल्ला महसूद के तहरीके तालेबान संगठन के शीर्ष कमांडर शामिल थे जो अफ़ग़ान थे. उनका ये भी कहना है कि फ़िलहाल तालेबान या फिर सरकार ने इस बारे में किसी भी बयान के ज़रिए अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है. पिछले दस महीने में पाकिस्तान में टोही विमान से हुए मिसाइल हमलों में कम से कम 400 लोग मारे गए हैं. पाकिस्तान की सरकार इन हमलों का विरोध करती है और कूटनीतिक स्तर पर इस मसले को अमरीका के साथ उठा भी चुकी है. बैतुल्ला के आलोचक की हत्या
ग़ौरतलब है कि मंगलवार को ही तालेबान नेता बैतुल्ला महसूद के एक प्रमुख आलोचक क़ारी ज़ैनुद्दीन की देश के पश्चिमोत्तर में डेरा इस्माइल ख़ान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ज़ैनुद्दीन महसूद की उस रणनीति से सहमत नहीं थे जिसके तहत पूर्व में आम पाकिस्तानी नागरिकों को हमलों का शिकार बनाया गया है और इसकी खुलकर आलोचना करते थे. पाकिस्तानी सेना बैतुल्ला महसूद के गढ़ पर हमला करने की तैयारी कर रही है और क़ारी ज़ैनुद्दीन ने सेना को सहयोग देने की बात कही थी. |
इससे जुड़ी ख़बरें
'सेना बैतुल्ला को निशाना बनाएगी'14 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
तालेबान के साथ झड़पों में 44 मारे गए20 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
स्वात में तालेबान का संघर्षविराम24 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
'बैतुल्लाह महसूद की मौत की ख़बर ग़लत'01 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'बलूचिस्तान में नहीं हैं मुल्ला उमर'21 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
'युद्धविराम अब भी बरक़रार'24 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||