BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 23 जून, 2009 को 07:20 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
बैतुल्ला के एक प्रमुख आलोचक की हत्या
 
क़ारी जैनुद्दीन
ज़ैनुद्दीन पाकिस्तान के नागरिकों को निशाना बनाने की बैतुल्ला की रणनीति से सहमत नहीं थे
पाकिस्तान में सक्रिय तहरीके तालेबान के नेता बैतुल्ला महसूद के एक प्रमुख आलोचक क़ारी ज़ैनुद्दीन की देश के पश्चिमोत्तर में स्थित डेरा इस्माइल ख़ान में हत्या कर दी गई है.

क़ारी ज़ैनुद्दीन बैतुल्ला महसूद की नीतियों के मुखर आलोचक थे और उनकी आत्मघाती हमलों को ज़रिए पाकिस्तान के आम नागरिकों को निशाना बनाने की रणनीति से सहमत नहीं थे और इसे ग़ैर-इस्लामी मानते थे.

ज़ैनुद्दीन 26 वर्ष के थे और उन्हें उनके ही एक अंगरक्षक ने गोली मार दी.

वज़ीरिस्तान में मिसाइल हमला

उधर पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी के एक अधिकारी के अनुसार एक अमरीकी टोही विमान ने बैतुल्ला महसूद का गढ़ माने जाने वाले दक्षिणी वज़ीरिस्तान के इलाक़े में मिसाइल हमला किया है.

 ये घटना दर्शाती है कि बैतुल्ला महसूद दक्षिणी वज़ीरिस्तान में अपने प्रतिद्वंद्वियों को ख़त्म करने की क्षमता रखते हैं. इससे ये भी पता चलता है कि दक्षिणी वज़ीरिस्तान में सैन्य कार्रवाई के शुरु होने के बाद भी उनकी ताकत और लड़ने की क्षमता कम नहीं हुई है
 
राजनीतिक विश्लेषक हसन असकरी

इस समय पाकिस्तानी सेना महसूद के समर्थक तालेबान लड़ाकों के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान शुरु करने की तैयारी में हैं और कुछ समाचार एजेंसियों के अनुसार क़ारी ज़ैनुद्दीन ने इस अभियान में मदद देने की बात कही थी.

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर हसन अस्करी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, "ये घटना दर्शाती है कि बैतुल्ला महसूद दक्षिणी वज़ीरिस्तान में अपने प्रतिद्वंद्वियों को ख़त्म करने की क्षमता रखते हैं. इससे ये भी पता चलता है कि दक्षिणी वज़ीरिस्तान में सैन्य कार्रवाई के शुरु होने के बाद भी उनकी ताकत और लड़ने की क्षमता कम नहीं हुई है."

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार उस इलाक़े के एक पुलिस अधिकारी बाहावल ख़ान और ज़ैनुद्दीन के एक रिश्तेदार शेर मोहम्मद ने उनकी मौत की पुष्टि की है.

 
 
बैतुल्ला बैतुल्ला महसूद
बेनज़ीर की हत्या में बैतुल्ला का हाथ बताया जा रहा है. आख़िर कौन है बैतुल्ला..
 
 
शाह महमूद क़ुरैशी (फ़ाइल फ़ोटो) 'नई नीति की ज़रूरत'
पाकिस्तान के विदेश मंत्री का कहना है कि अमरीकी नीति कारगर नहीं रही.
 
 
प्रदर्शनकारी तालेबान के ख़िलाफ़...
पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में हज़ारों लोगों ने तालेबान के विरुद्ध प्रदर्शन किया.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'सेना बैतुल्ला को निशाना बनाएगी'
14 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
स्वात में तालेबान का संघर्षविराम
24 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
'बैतुल्लाह महसूद की मौत की ख़बर ग़लत'
01 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'बलूचिस्तान में नहीं हैं मुल्ला उमर'
21 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
'युद्धविराम अब भी बरक़रार'
24 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>