BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 23 जून, 2009 को 03:06 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
तालेबान के ख़िलाफ़ बड़ा सैन्य अभियान
 
सैनिक
लश्कर गाह के उत्तर में बाबाजी नाम की जगह पर लगभग 350 सैनिकों को उतारा गया

अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिणी भाग में तालेबान के गढ़ माने जाने वाले हेलमंद प्रांत में ब्रितानी सैनिक एक बड़े सैन्य अभियान को अंजाम दे रहे हैं. इस हवाई अभियान का मक़सद तालेबान ठिकानों को निशाना बनाना है.

अफ़ग़ानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार सोमवार-मंगलवार मध्यरात्रि के समय हेलमंद प्रांत में लश्कर गाह के उत्तर में बाबाजी नाम की जगह पर लगभग 350 सैनिकों को उतारा गया.

इस अभियान को पैंथर्स क्लॉ नाम दिया गया है और इसमें ब्रितानी और अमरीकी सेनाओं ने 12 चीनूक हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया है.

ग़ौरतलब है कि ये अभियान इस साल अगस्त में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों से पहले उस इलाक़े में सेना की स्थायी मौजूदगी बनाने के लक्ष्य से किया गया है और अब तक सेना ने तीन मुख्य रास्तों पर कब्ज़ा कर लिया है.

लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल

बीबीसी की रक्षा संवाददाता केरोलिन वाएट का कहना है कि अमरीका के अतिरिक्त सैनिकों के हेलमंद प्रांत में पहुँचने से ऐसे अभियान को अंजाम देना संभव हुआ है.

उनके अनुसार अब सेना तालेबान के गढ़ों को निशाना बना रही है और कब्ज़े में किए गए क्षेत्र पर नियंत्रण कायम रख पा रही है.

इस अभियान में हथियारों से लैस एपेचे और ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टरों, स्पैक्टर गनशिप्स, हैरियर जैट विमानों, चालक रहित टोही विमानों का सहयोग लिया गया है.

इस दौरान तालेबान की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले कई हथियार, बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय कर दिया गया.

ग़ौरतलब है कि ये अभियान उस समय हो रहा है जब वर्ष 2001 से अफ़ग़ानिस्तान में 169 ब्रितानी सैनिक मारे जा चुके हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
छात्राओं को 'मारने की कोशिश'
12 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>