|
अमरीका ने हवाई हमलों में ग़लती मानी
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
अमरीकी रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट में यह स्वीकार किया गया है कि इस साल मई में कई विवादित हवाई हमलों में कम से कम 26 अफ़ग़ान
नागरिक मारे गए.
इन हमलों के कारण अफ़ग़ानिस्तान सरकार ने खुले तौर पर अपनी नाराज़गी जताई थी. पेंटागन ने यह भी माना है कि फ़राह प्रांत में इन हवाई हमलों के दौरान हो सकता है कि ज़्यादा लोगों की जान गई हो. अफ़ग़ानिस्तान के अधिकारियों का दावा है कि इन हवाई हमलों में 140 से ज़्यादा लोग मारे गए थे. अमरीकी रक्षा मंत्रालय की इस रिपोर्ट में हवाई हमलों को सही ठहराया गया है. लेकिन ये कहा है कि बमवर्षक विमान के चालक दल ने हवाई हमलों के दौरान कड़े नियमों का पालन नहीं किया. जिसके कारण आम लोगों की जानें गईं. बीबीसी संवाददाताओं का कहना है कि इन हवाई हमलों के कारण अमरीका और अफ़ग़ानिस्तान के रिश्तों में तनाव आ गया था. फ़राह प्रांत में सैनिक कार्रवाई का जायज़ ठहराते हुए अमरीकी रिपोर्ट में कहा गया है कि दुश्मनों के कारण पैदा हुए ख़तरों से निपटने के लिए यही सही रास्ता था. रिपोर्ट में कहा गया है कि फ़राह प्रांत में सैनिक कार्रवाई के दौरान जो आख़िरी तीन हवाई हमले हुए, उस दौरान अंधेरा था और हमलों के दौरान दिशा-निर्देशों का पालन नहीं हुआ. जाँच रिपोर्ट के मुताबिक़ इन दिशा-निर्देशों का पालन न होने से आम नागरिकों की मौत हुई. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन हमलों के दौरान मारे गए आम नागरिकों की संख्या के बारे में शायद कभी भी सही पता न चल पाए, क्योंकि जाँच शुरू होने से पहले ही कई शवों को दफ़ना दिया गया था.
इस रिपोर्ट में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई सिफ़ारिशें की गई हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि संचार तंत्र में सुधार होना चाहिए, नए दिशा-निर्देश लागू होने चाहिए और सैनिकों को फिर से प्रशिक्षित करना चाहिए. अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी कमांडर जनरल स्टैनली मैक्रिस्टल इस समय हवाई हमलों को लेकर अमरीकी नियमों की समीक्षा कर रहे हैं. पिछले महीने उन्होंने कहा था कि अमरीकी सैनिकों को उसी समय हवाई हमले करने चाहिए जब अमरीकी सैनिकों या नैटो सैनिकों पर ख़तरा हो. नैटो और अमरीकी सैनिक पहले भी ज़ोर देकर ये कह चुके हैं कि हवाई हमलों के दौरान आम नागरिक न मारे जाएँ, ये उनकी प्राथमिकता है. |
इससे जुड़ी ख़बरें
अफ़ग़ान सैनिकों के लिए 'बेहतर प्रशिक्षण'18 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
अफ़ग़ानिस्तान में चरमपंथी हमला, 15 मरे29 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
अफ़ग़ानिस्तान में हमले में छह मरे26 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
'अफ़ग़ानिस्तान में 60 चरमपंथी मारे गए'23 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
'पाकिस्तान में अस्थिरता का ख़तरा'22 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में आत्मघाती हमले12 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
छात्राओं को 'मारने की कोशिश'12 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
अमरीकी हवाई हमलों की जाँच का फ़ैसला11 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||