|
टीम पर हमले के मामले में गिरफ़्तारी
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
इस साल श्रीलंका की क्रिकेट टीम पर लाहौर में हुए हमले के सिलसिले में पाकिस्तान की पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ़्तार
किया और कहा है दावा किया है हमलावरों का लक्ष्य टीम के सदस्यों का अपहरण करना था.
कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने इस साल तीन मार्च को घात लगाकर ये हमला किया था. पाकिस्तान के दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम के सदस्य बाल-बाल बच गए थे. इस हमले में छह पुलिसकर्मी और बस का एक ड्राइवर मारे गए थे. टीम के कुछ सदस्यों समेत कई अन्य घायल हो गए थे.
लाहौर के पुलिस प्रमुख परवेज़ राठौर ने दावा किया, "हमने पंजाबी तालेबान के एक गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है और एक हमलावर को गिरफ़्तार किया है जिसने एक पुलिकर्मी पर गोली चलाकर उसकी हत्या की थी." 'पंजाबी संगठन तहरीक-ए-तालेबान'
राठौर का कहना था कि गिरफ़्तार किया गया व्यक्ति प्रतिबंधित पंजाबी संगठन तहरीक-ए-तालेबान का सदस्य था. इस व्यक्ति को भी संवाददाता सम्मेलन के दौरान पेश किया गया. इसका चेहरा किसी कपड़े से पूरी तरह ढका हुआ था. इस्लामाबाद से बीबीसी संवाददाता सईद शोएब हसन का कहना था कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी पंजाबी तालेबान संगठन को पाकिस्तान में किसी बड़े हमले के लिए ज़िम्मेदार ठहराया गया है. उनका कहना है कि अब तक तालेबान शब्द का इस्तेमाल प्रतिबंधित जेहादी संगठनों के लिए इस्तेमाल होता था और माना जाता था कि ये पाकिस्तान के क़बायली इलाक़ो तक ही सीमित हैं. चाहे उस समय पुलिस द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा की ख़ासी आलोचना हुई थी लेकिन लाहौर के पुलिस आयुक्त ख़ुसरो परवेज़ ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया था और ध्यान दिलाया था कि पुलिस अधिकारी श्रीलंकाई टीम की बस को बचाते हुए मारे भी गए थे. |
इससे जुड़ी ख़बरें
श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम घोषित16 जनवरी, 2009 | खेल की दुनिया
जयवर्धने-समरवीरा की रिकॉर्ड साझेदारी22 फ़रवरी, 2009 | खेल की दुनिया
पराजय के बाद मिली यूनुस को कप्तानी27 जनवरी, 2009 | खेल की दुनिया
श्रीलंका के साथ सिरीज़ पर विचार03 जनवरी, 2009 | खेल की दुनिया
टेस्ट बल्लेबाज़ों में शीर्ष पर यूनुस ख़ान26 फ़रवरी, 2009 | खेल की दुनिया
श्रीलंका जीता, मुरली के 500 विकेट24 जनवरी, 2009 | खेल की दुनिया
सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड मुरली के नाम05 फ़रवरी, 2009 | खेल की दुनिया
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||