BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पाकिस्तान में धमाका, आठ की मौत
 
डेरा इस्माइल ख़ान में हुआ धमाका
विस्फोट के बाद पुलिस पूरे इलाक़े को घेर कर तलाशी अभियान चला रही है

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान के एक सब्ज़ी बाज़ार में हुए बम धमाके में आठ लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं.

बीबीसी को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम विस्फोट डेरा सिटी थाने के पास के एक बाज़ार में हुआ और बम सब्ज़ी की रेहड़ी में रखा गया था.

उन्होंने बताया कि धमाके से आसपास की इमारतों को बहुत अधिक नुक़सान नहीं पहुँचा है. घायलों को डेरा के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तलाशी अभियान

विस्फोट के बाद पुलिस ने पूरे इलाक़े को पूरी तरह से घेर लिया है और तलाशी अभियान चला रही है. विस्फोटक की प्रकृति का पता लगाने के लिए पुलिस रेहड़ी के टुकड़ों की जाँच कर रही है.

एक सरकारी अधिकारी सैयद मोहसिन शाह ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ऐसा लगता है कि बम पहले से ही रखा गया था.

पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों में लगातार बम धमाके हो रहे हैं और माना जा रहा है कि इसके पीछे तालेबान का हाथ है.

स्वात घाटी में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई शुरु होने के बाद से तालेबान के इस तरह के हमलों में बढ़ोतरी हुई है और पिछले एक हफ्ते में ही कई स्थानों पर बम धमाके हुए हैं.

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लाहौर की एक मस्जिद में धमाका हुआ था जबकि इससे पहले लाहौर में ही आईएसआई मुख्यालय के पास एक इमारत को निशाना बनाया गया था.

 
 
लाहौर धमाका हमले का वीडियो
लाहौर में हुए आत्मघाती बम हमले का वीडियो देखिए.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
नमाज़ के दौरान धमाका, 35 की मौत
05 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>