|
'सेना बैतुल्ला को निशाना बनाएगी'
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि सेना को तालेबान के शीर्ष नेता बैतुल्ला महसूद के ख़िलाफ़ दक्षिणी वज़ीरिस्तान में व्यापक
अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.
सरहदी सूबे के गवर्नर ओवेस ग़नी ने बताया कि सशस्त्र बलों को कहा गया है कि वे बैतुल्ला महसूद और उनके लड़ाकों को निशाना बनाएँ. हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि अभियान कब शुरू होगा, बस इतना कहा कि ये जल्द शुरू होगा. ओवेस ग़नी ने बैतुल्ला महसूद को पाकिस्तान की परेशानियों का जड़ बताया और उन्हें पाकिस्तान में हाल में हुए आत्मघाती धमाकों का दोषी ठहराया. बीबीसी संवाददाता का कहना है कि इससे आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि होती है कि स्वात घाटी के बाद पाकिस्तानी सेना दूसरा मोर्चा खोलने जा रही है. लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि दक्षिणी वज़ीरिस्तान में सैन्य अभियान स्वात घाटी से कहीं कठिन होगा. अभियान उल्लेखनीय है कि बैतुल्ला महसूद पाकिस्तान के दक्षिणी वज़ीरिस्तान इलाक़े में तालेबान के प्रमुख नेता माने जाते हैं.
जनवरी, 2007 में मैरियट होटल में हुए आत्मघाती हमले में उनके समर्थकों का हाथ होने का संदेह व्यक्त किया गया था. उनका नाम पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की हत्या से भी जोड़ा गया था. हालांकि उनका कहना था कि बेनज़ीर पर हुए हमले से उनका कोई लेना-देना नहीं था. ख़बरों के अनुसार बैतुल्ला के पास लगभग 20 हज़ार तालेबान समर्थक लड़ाके हैं. इनमें से अधिकतर महसूद कबीले से हैं. ये इलाक़ा अल क़ायदा और तालेबान के लिए सुरक्षित पनाहगाह माना जाता है. बैतुल्ला महसूद के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने इस इलाक़े में बड़ी संख्या में उन लड़ाकों को पनाह दी जो अफ़ग़ानिस्तान में हमले करते हैं. इसमें आत्मघाती धमाके और अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद अंतरराष्ट्रीय सेना के ख़िलाफ़ सीमा पार से हमले करना शामिल है. पाकिस्तानी सेना ने दक्षिण वज़ीरिस्तान के इस इलाक़े को चरमपंथियों से मुक्त कराने के लिए पहले भी कई अभियान चलाए लेकिन कामयाबी नहीं मिली. |
इससे जुड़ी ख़बरें
बैतुल्ला ने हमले की ज़िम्मेदारी ली31 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 10 की मौत01 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
महसूद पर 50 लाख डॉलर का इनाम26 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
'बैतुल्लाह महसूद की मौत की ख़बर ग़लत'01 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'युद्धविराम अब भी बरक़रार'24 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
बैतुल्लाह महसूद ने 'शांति का हुक्म' दिया24 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
बेनज़ीर हत्याकांड में मेहसूद पर आरोपपत्र01 मार्च, 2008 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||