|
चिदंबरम कश्मीर दौरे पर, सुरक्षा कड़ी
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
गृहमंत्री पी चिदंबरम दो दिनों के कश्मीर दौरे पर हैं. वे भारत प्रशासित कश्मीर के शोपियां ज़िले में दो महिलाओं के 'बलात्कार
और हत्या' के बाद पैदा हुई स्थिति का जायज़ा लेंगे.
चिदंबरम के साथ गृह मंत्रालय का एक दल भी है जो जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उच्च अधिकारियों के साथ राज्य में क़ानून व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी स्थितियों की समीक्षा करेंगे. ग़ौरतलब है कि 30 मई को शोपियां ज़िले में दो महिलाओं के शव एक नहर में मिले थे. जिसके बाद कश्मीर में आठ दिनों तक प्रदर्शन हुआ. मृत महिलाओं के परिवार वालों और स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में इलाक़े के अर्धसैनिक बलों का हाथ है. दौरे से पहले तनाव
दूसरी ओर चिदंबरम के दौरे से पहले घाटी में तनाव की स्थिति है और अधिकारियों ने ऐहतियाती क़दम उठाते हुए बुधवार को ही कुछ अलगावादी नेताओं को हिरासत में ले लिया और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस मामले पर कश्मीर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफ़ुद्दीन सोज़ का कहना है कि घटना की न्यायिक जाँच के आदेश दे दिए गए हैं और जाँच से जो पता चलेगा उसे लोगों के सामने रखा जाएगा. उन्होंने बीबीसी से बातचीत में कहा, "जिसने यह काम किया है ये बहुत ही घिनौना काम है और उसे इसके लिए कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए." घाटी में होने वाली हड़ताल पर उनका कहना था, "मैं हड़ताल की सियासत को ठीक बात नहीं समझता, इससे कश्मीर को काफ़ी नुक़सान पहुँचा है, क्योंकि बातचीत से बेहतर कोई और तरीक़ा नहीं होता." जब उनसे ये पूछा गया कि अवाम में ये बात बैठ गई है कि सरकार कुछ छुपाना चाहती है और सुरक्षाकर्मियों का साथ दे रही है तो उनका कहना था, "जनता की हर शंका को हक़ीक़त नहीं माना जाना चाहिए, फ़िलहाल इस मामले की न्यायिक जाँच हो रही है, इससे सब कुछ साफ़ हो जाएगा." माना जा रहा है कि गृहमंत्री के इस दौरे के दौरान राज्य के अधिकारियों से उनकी बातचीत अमरनाथ के वार्षिक यात्रा से जुड़े मुद्दों पर भी होगी, जिसे 15 जून से शुरू होना है. |
इससे जुड़ी ख़बरें
कश्मीर में जनजीवन सामान्य हुआ09 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
महिलाओं के साथ 'बलात्कार' की पुष्टि, प्रदर्शन जारी08 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया07 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
'कश्मीर में जेहाद की ज़रूरत नहीं'25 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
'जम्मू-कश्मीर में चरमपंथियों की घुसपैठ'26 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
कुपवाड़ा मुठभेड़ में 17 चरमपंथी मारे गए25 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
कश्मीर मुठभेड़ में चार जवान मारे गए22 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
तीन जवान लापरवाही के दोषी पाए गए20 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||