|
'सीआरपीएफ़ की भूमिका कम की जाएगी'
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
गृह मंत्री पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर में क़ानून-व्यवस्था संभालने के काम से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को धीरे-धीरे
हटाने की बात कही है.
पी चिदंबरम दो दिनों के कश्मीर दौरे पर गुरुवार को श्रीनगर पहुँचे. उन्होंने सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस की एक उच्चस्तरीय बैठक में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह भी मौजूद थे. बैठक के बाद एक सरकारी अधिकारी ने बताया, "पी चिदंबरम ने सीआरपीएफ़ औ जम्मू-कश्मीर पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से कहा है कि वे सीआरपीएफ़ की भूमिका कम करने और उसे जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंपने के बारे में एक रणनीति बनाएँ." पी चिदंबरम ने कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कर्तव्य अलग-अलग परिभाषित हैं. उन्होंने कहा कि सेना और अर्धसैनिक बल के जवान सुरक्षा से संबंधित काम करते हैं जबकि पुलिस क़ानून-व्यवस्था से जुड़े काम. मांग लेकिन गृह मंत्री की पेशकश भारत समर्थक पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की उस मांग से काफ़ी कम है, जिसमें पीडीपी ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ कार्रवाई से सेना और अर्धसैनिक बलों को हटाने की मांग की थी और कहा था कि ये कार्रवाई पुलिस को सौंप देनी चाहिए.
पीडीपी सेना को वापस भेजने की भी मांग करती रही है. दूसरी ओर राज्य के अलगाववादी गुट भी कश्मीर मसले के राजनीतिक समाधान के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों को धीरे-धीरे हटाने की मांग करते रहे हैं. पी चिदंबरम का कश्मीर दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब शोपियां शहर में दो महिलाओं के साथ बलात्कार और उनकी हत्या के विरोध में प्रदर्शन चल रहे हैं. बलात्कार के आरोप भारतीय सुरक्षाकर्मियों पर लग रहे हैं. हालाँकि माना जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों के साथ गृह मंत्री की बैठक में यह मामला नहीं उठा. गृह मंत्री ने भारत समर्थक राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ भी अलग से बैठक की. |
इससे जुड़ी ख़बरें
चिदंबरम कश्मीर दौरे पर, सुरक्षा कड़ी11 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
कश्मीर में जनजीवन सामान्य हुआ09 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
महिलाओं के साथ 'बलात्कार' की पुष्टि, प्रदर्शन जारी08 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया07 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
सैयद अली शाह गिलानी गिरफ़्तार07 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
अलगाववादी नेता गिलानी गिरफ़्तार03 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
'लश्कर का शीर्ष कमांडर मारा गया'09 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
मिनी बस नदी में गिरी, 27 की मौत04 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||