BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 09 जून, 2009 को 05:57 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
कश्मीर में जनजीवन सामान्य हुआ
 

 
 
प्रदर्शनकारी
शोपियां मामले में काफ़ी दिन तक प्रदर्शन हुए हैं
भारत प्रशासित कश्मीर में आठ दिनों से चल रही हड़ताल समाप्त हो गई है. दो महिलाओं की हत्या और बलात्कार के बाद वहाँ हड़ताल चल रही थी.

कश्मीर के शोपियां में हफ्ते भर पहले मृत पाई गई दो महिलाओं के साथ 'बलात्कार की पुष्टि' सोमवार को की गई थी.

शोपियां को छोड़कर घाटी के बाकी सब इलाक़ों में दुकानें और दूसरे प्रतिष्ठान खुल गए हैं. इसके अलावा शैक्षणिक संस्थान और सरकारी दफ़तर भी खुले हैं. काफ़ी दिनों बाद यातायात भी सामान्य रूप से चल रहा है.

सड़कों पर खरीदारी करने वाले और आने-जाने वालों की चहल-पहल देखी जा सकती है. कई जगह तो बसें इतनी भरी हुई थीं कि यात्री बसों की छतों पर बैठे नज़र आए.

बैंकों से पैसे निकालने के लिए भी वहाँ लंबी कतारें देखी जा सकती हैं. आठ दिन के बंद के दौरान ज़्यादातर जगह एटीएम भी बंद पड़े थे.

प्रदर्शन

अलगाववादी नेता सय्यद अली शाह गिलानी ने लोगों से कहा है कि मंगलवार से वे रोज़मर्रा की तरह कामकाज करें. हालांकि उन्होंने पुरुष छात्रों से कहा है कि वे दोपहर में प्रदर्शन करें.

शनिवार रात से ही गिलानी पुलिस की हिरासत में है. शोपियां की घटना के बाद से ही ज़्यादातर अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि मीरवाइज़ उमर फ़ारुक़ जैसे नेताओं को नज़रबंद किया गया था.

मृत महिलाओं के परिवार वालों और स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में इलाक़े के अर्धसैनिक बलों का हाथ है.

इन दोनों महिलाओं के शव 30 मई को एक नहर में मिले थे. ये दोनों 29 मई की शाम से लापता थीं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सैयद अली शाह गिलानी गिरफ़्तार
07 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
कश्मीर में संघर्ष: 24 मारे गए
24 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>