BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 08 जून, 2009 को 10:57 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
महिलाओं के साथ 'बलात्कार' की पुष्टि, प्रदर्शन जारी
 

 
 
प्रदर्शनकारी
शोपियां के मामले के बाद पिछले एक हफ्ते से कश्मीर में प्रदर्शन हो रहे हैं

भारत प्रशासित कश्मीर के शोपियां में हफ्ते भर पहले मृत पाई गई दो महिलाओं के साथ 'बलात्कार की पुष्टि' हो गई है जिसके बाद एक बार फिर वहाँ प्रदर्शन हो रहे हैं.

पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टेस्ट से बलात्कार की पुष्टि हुई है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन अभी महिलाओं की मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है.

पुलिस महानिदेशक डॉक्टर बी श्रीनिवास ने बीबीसी को बताया, ''फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया लगता है कि बलात्कार हुआ है. हमने बलात्कार का मामला दर्ज किया है.'' हालांकि प्राथमिकी यानी एफ़आईआर में यह नहीं बताया गया है कि बलात्कार किसने किया है.

मृत महिलाओं के परिवार वालों और स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में इलाक़े के अर्धसैनिक बलों का हाथ है. इन दोनों महिलाओं के शव 30 मई को एक नहर में मिले थे. ये दोनों 29 मई की शाम से लापता थीं.

इन महिलाओं के साथ कथित बलात्कार और हत्या की ख़बरों के बाद पूरे राज्य में व्यापक प्रदर्शन हो रहे थे. इन प्रदर्शनों पर हुई पुलिस फ़ायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल भी हुए हैं.

सोमवार को लगातार आठवें दिन कश्मीर घाटी में बंद रहा. शोपियां की घटना के बाद अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की अगुआई में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. गिलानी को शनिवार देर रात पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था.

सोमवार को बलात्कार की पुष्टि के बाद लोग एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं और हज़ारों की संख्या में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आँसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं.

पुलिस ने श्रीनगर और घाटी के कुछ अन्य शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है क्योंकि इन शहरों से लोग शोपियां मार्च करना चाह रहे थे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सैयद अली शाह गिलानी गिरफ़्तार
07 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
कश्मीर में संघर्ष: 24 मारे गए
24 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>