BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 07 जून, 2009 को 20:16 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया
 

 
 
कश्मीर पुलिस
महिलाओं की हत्या के मुद्दे पर व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए हैं

भारत प्रशासित कश्मीर के शोपियाँ में दो महिलाओं की हत्या के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने रविवार रात को अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया.

हुर्रियत कॉंफ़्रेंस और अन्य अलगाववादी नेताओं ने आरोप लगाया था कि हत्या से पहले इन महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया.

इस हत्या के लिए नेताओं ने सुरक्षाकर्मियों को ज़िम्मेदार ठहराया है. हालाँकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि आरंभिक चिकित्सा और पुलिस जाँच से दोनों महिलाओं के साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं होती.

लेकिन इस मामले में पूरी घाटी में लगातार आंदोलन होने और हिंसक झड़पें जारी रही.

इस बीच रविवार को फ़ॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आई और इसके बाद पुलिस ने हत्या के साथ-साथ बलात्कार का मामला भी दर्ज कर लिया.

गिलानी गिरफ़्तार

इस बीच पुलिस ने कट्टरपंथी नेता सैयद अली शाह गिलानी को फिर गिरफ़्तार कर लिया है.

सैयद अली शाह गिलानी को फिर गिरफ़्तार कर लिया गया है

अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि गिलानी को जन सुरक्षा क़ानून (पीएसए) के तहत गिरफ़्तार किया गया है.

इस क़ानून तहत उन्हें बिना मुक़दमा चलाए दो साल तक जेल में रखा जा सकता है.

गिलानी को सोमवार को होने वाले 'शोपियाँ चलो' रैली के पहले ही गिरफ़्तार कर लिया गया.

शोपियाँ में पिछले दिनों हुई दो महिलाओं की हत्या के विरोध में श्रीनगर में पिछले आठ दिन से चल रहे आंदोलन का नेतृत्व सैयद अली शाह गिलानी ही कर रहे हैं.

 
 
विरोध प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर में दूरियाँ
अमरनाथ मामले की वजह से इस बार कश्मीरी कम संख्या में जम्मू आएँगे.
 
 
अपना एक पैर खो चुके मोहम्मद बेन उफ़ ये बारूदी सुरंगें
एक जगह है जहाँ लोगों को जानमाल से ज़्यादा पैरों का ध्यान रखना पड़ता है.
 
 
अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गीलानी अब बहकाने का आरोप..
अलगाववादी नेता गिलानी ने लगाया लोगों को बहकाकर वोट डलवाने का आरोप..
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सैयद अली शाह गिलानी गिरफ़्तार
07 जून, 2009 | भारत और पड़ोस
गिलानी ने नवाज़ से मुलाक़ात की
22 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
गिलानी ने की तनाव घटाने की कोशिश
11 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
गिलानी और मीरवाइज़ हिरासत में
24 अगस्त, 2008 | भारत और पड़ोस
'लोगों को बहका रहे हैं, लालच दे रहे हैं'
22 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'हमला हुआ तो मुँहतोड़ जवाब देंगे'
15 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>