BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 29 मई, 2009 को 15:08 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
अफ़ग़ानिस्तान में चरमपंथी हमला, 15 मरे
 
अमरीकी सैनिक

अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा की ताज़ा ख़बरों के मुताबिक वहाँ 15 नागरिकों के चरमपंथी हमले का शिकार होने की जानकारी मिली है.

अधिकारियों के मुताबिक सैनिक रसद ले जा रहे एक काफ़िले को चरमपंथियों ने अपना निशाना बनाया और 15 नागरिकों की हत्या कर दी.

ज़ाबुल प्रांत के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को एक काफ़िला सेना को ज़रूरी सामान पहुँचाने के लिए जा रहा था.

तभी इस काफ़िले पर चरमपंथियों ने हमला करके 10 ड्राइवरों और पाँच अन्य लोगों की हत्या कर दी.

इन चरमपंथियों ने लोगों की हत्या करने के बाद रसद और अन्य सामान ले जा रहे 10 ट्रकों को भी नष्ट कर दिया.

बताया जा रहा है कि इस घटना में जो भी लोग निशाना बने हैं वे आम नागरिक थे और सेना तक केवल सामान पहुंचाने जा रहे थे.

चरमपंथियों पर निशाना

उधर सेना की ओर से चलाया जा रहा अभियान भी अपनी दस्तक दर्ज करता चल रहा है.

आम नागरिक
सेना और चरमपंथियों के हमले से आम नागरिक बहुत परेशान हुए हैं

शुक्रवार को सेना के हवाले से बताया गया है कि गुरुवार से जारी सशस्त्र अभियान में अमरीकी नेतृत्ववाली सेना ने 35 चरमपंथियों को मार दिया है.

हमले और हत्याओं की दोनों ही घटनाएं ज़ाबुल प्रांत में हुई है.

जानकारी के मुताबिक ज़ाबुल प्रांत के एक इलाके में चरमपंथियों ने एक सैनिक वाहन को उस वक़्त निशाना बनाया जब वह गश्त पर निकला हुआ था.

इस हमले के बाद जवाब में सेना ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चरमपंथियों पर हमले किए. सेना का दावा है कि इस हमले में उन्होंने कम से कम 15 चरमपंथियों को मार दिया है.

ग़ौरतलब है कि इराक़ से अमरीकी सैनिकों के वापसी के फ़ैसले के बाद अब अफ़ग़ानिस्तान ही अमरीका के सैन्य अभियान का मुख्य केंद्र है.

ऐसे में अफ़ग़ानिस्तान में सैनिकों की तैनाती बढ़ाने के साथ साथ अभियान में तेज़ी लाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं ताकि तालेबान समर्थक चरमपंथियों से निपटा जा सके.

हालांकि यह अभियान एक तरफा नहीं है. सैनिकों और आम नागरिकों को भी चरमपंथियों की ओर से हो रहे हमलों का शिकार बनना पड़ा है और दोनों ओर से हज़ारों लोगों की मौत हो चुकी है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
छात्राओं को 'मारने की कोशिश'
12 मई, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>