BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 07 अप्रैल, 2009 को 06:32 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पाकिस्तान में वार्ताएं करेंगे रिचर्ड होलब्रूक
 
रिचर्ड होलब्रूक
होलब्रूक पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के लिए अमरीका के विशेष राजदूत हैं
पाकिस्तान के लिए अमरीका के विशेष राजदूत रिचर्ड होलब्रूक पाकिस्तान की यात्रा पर है जहां वो तालिबान और अल क़ायदा का सामना करने के लिए नई रणनीति पर विचार करेंगे.

अपनी यात्रा के दौरान होलब्रूक पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी और प्रधानमंत्री युसुफ़ रज़ा गिलानी के साथ वार्ताएं करेंगे.

पिछले दिनों अमरीकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया था कि वो अपनी योजनाओं में पाकिस्तान से सहयोग को महत्वपूर्ण मानते हैं.

उल्लेखनीय है कि ओबामा की विदेश नीति में अफ़गानिस्तान बहुत अहम है.

राष्ट्रपति ओबामा ने पिछले दिनों अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के लिए नई रणनीति की घोषणा की थी जिसके तहत कहा गया था कि अगर चरमपंथियों को हराना है कि पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान को पूर्ण रुप से सहयोग करना ही होगा.

पाकिस्तान के साथ बातचीत के दौरान होलब्रूक अमरीकी रुख को स्पष्ट करेंगे.

अमरीका की नई नीति के तहत अफ़गानिस्तान में सैनिकों की संख्या बढ़ाई जाएगी और पाकिस्तान को अगले पांच साल तक सालाना एक अरब डॉलर की राशि भी दी जाएगी.

अमरीका को उम्मीद है कि पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद का इस्तेमाल चरमपंथ से लड़ने में किया जाएगा.

पिछले कुछ समय में पाकिस्तान में चरमपंथी गतिविधियों में बहुत अधिक तेज़ी आई है और पिछले दो हफ्ते में लाहौर और इस्लामाबाद में बड़े आत्मघाती हमले हुए हैं.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि अमरीका इस बात से चिंतित है कि अगर पाकिस्तान में चरमपंथियों का प्रभाव बढ़ता रहा तो पश्चिमी देशों की सेनाओं को और अधिक निशाना बनाएंगे.

अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के लिए अमरीका के विशेष राजदूत होलब्रूक पाकिस्तान आने से पहले काबुल में शीर्ष नेतृत्व से वार्ताएं कर चुके हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
लाहौर हमले में 40 लोगों की मौत
30 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
पुलिस अकादमी से कई बंधक बाहर आए
30 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
इश्क के आरोप में कोड़े, जाँच के आदेश
04 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
इस्लामाबाद में धमाका, आठ मरे
04 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तानः कंटेनर में मिले 46 शव
04 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान में धमाका, 24 लोगों की मौत
05 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>