BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 05 अप्रैल, 2009 को 08:33 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पाकिस्तान में धमाका, 17 मौतें, कई घायल
 
पुलिस
पाकिस्तान में शनिवार की रात भी इस्लामाबाद में विस्फ़ोट हुआ है
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल में शिया मुस्लिमों के एक धार्मिक समारोह में ज़बर्दस्त बम धमाका हुआ है जिसमें 17 लोग मारे गए हैं.

अधिकारियों के हवाले से मिली ख़बरों के अनुसार अब तक 17 लोग मारे गए हैं और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

इस घटना में घायलों की तादाद बहुत अधिक है.

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार चकवाल इलाक़े की एक मस्ज़िद में धमाका हुआ था.

एएफपी संवाद समिति ने एक पुलिस अधिकारी चौधरी ज़ुल्फिकार के हवाले से कहा, '' इमामबारगाह ( मस्ज़िद) के पास एक आत्मघाती हमलावर ने आकर विस्फ़ोट कर दिया जहां एक धार्मिक समारोह आयोजित किया गया था. ''

अधिकारी का कहना था कि पुलिस ने हमलावर को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने धमाका कर दिया.

इस समारोह में क़रीब 1200 लोग जमा हुए थे.

उल्लेखनीय है कि कल रात ही इस्लामाबाद में संसद परिसर के पास भी धमाका हुआ था जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी.

पाकिस्तान में ऐसे विस्फ़ोटों और हमलों की संख्या पिछले कुछ महीनों में बढ़ी है और लाहौर से लेकर इस्लामाबाद तक हमले बढ़ते जा रहे हैं.

 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>