|
पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 13 की मौत
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पाकिस्तान की अफ़ग़ानिस्तान से सटी सीमा के पास एक संदिग्ध अमरीकी ड्रोन (चालक रहित विमान) हमले में 13 लोगों की मौत हो गई.
स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि उत्तरी वज़ीरिस्तान इलाक़े में एक घर को इस हमले में निशाना बनाया गया. अधिकारियों का कहना है कि यह मिसाइल हमला शनिवार की सुबह तीन बजे (जीएमटी समय के मुताबिक शुक्रवार की रात 10 बजे) हुआ. हालांकि अमरीकी सेना ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी नहीं लेती रही है लेकिन माना जाता है कि अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद अमरीकी सेना के पास ही इस तरह के हमले करने की क्षमता है. पाकिस्तानी सरकार का इन हमलों को लेकर कई बार अपनी नाराज़गी जाहिर कर चुकी है. उनका कहना है कि इन हमलों में अक्सर आम नागरिक विदेशी चरमपंथी ख़बरों के मुताबिक इस इलाक़े के मुख्य शहर मीरानशाह में एक स्थानीय कबायली के घर को निशाना बनाया गया. सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक मारे गए लोगों में विदेशी चरमपंथी शामिल हैं. पिछले साल अगस्त से अब तक हुए क़रीब 35 ड्रोन हमलों में 340 लोग मारे गए हैं. अधिकतर हमले दक्षिणी वज़ीरीस्तान के कबायली इलाक़े में हुए हैं. इससे पहले बुधवार को अफ़ग़ान सीमा के पास औरकज़ई कबायली इलाक़े में संदिग्ध अमरीकी ड्रोन से छोड़ी गई मिसाइल में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई थी. अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद तालेबान और अल क़ायदा के चरमपंथियों के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता ज़ाहिर कर चुके हैं. पिछले कुछ वर्षों में हुए ज़्यादातर मिसाइल हमलों में वज़ीरिस्तान इलाक़े में मौजूद विदेशी चरमपंथियों को निशाना बनाया गया है. |
इससे जुड़ी ख़बरें
पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 10 की मौत01 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
'अमरीकी हमले' में 15 मारे गए31 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
मिसाइल हमले में सात लोगों की मौत01 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
पाक-अफ़ग़ान सीमा पर मिसाइल हमला12 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
अमरीकी ड्रोन हमले में पाँच की मौत16 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||