BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 04 अप्रैल, 2009 को 02:40 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
इश्क के आरोप में कोड़े, जाँच के आदेश
 
सज़ा का वीडियो फुटेज
लड़की पर एक लड़के के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया गया
पाकिस्तान में तालेबान ने प्यार करने की सज़ा के तौर पर एक लड़की पर कोड़े बरसाए. इसका वीडियो जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जाँच के आदेश दिए हैं.

ये घटना सूबा सरहद में स्वात घाटी की है.

मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार मोहम्मद चौधरी ने पुलिस और सरकारी अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे पीड़ित लड़की को कोर्ट में पेश करें ताकि मामले की सुनवाई हो सके.

वीडियो में दिखाया गया है कि तालेबान के कुछ सदस्य लड़की को ज़मीन पर लिटाए हुए हैं और एक व्यक्ति उसे कोड़े या डंडे से मार रहा है और लड़की दर्द से कराह रही है.

प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी ने घटना की निंदा की है और इसे शर्मनाक बताया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि उस लड़की पर एक लड़के के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप था और लगभग डेढ़ महीने पहले उसे सज़ा दी गई.

सूबा सरहद की सरकार और स्थानीय चरमपंथियों के बीच शरिया क़ानून लागू करने का समझौता हो चुका है.

मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस घटना से बुनियादी अधिकारों का हनन हुआ है और पाकिस्तान की बदनामी हुई है.

वीडियो

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि वीडियो में बातचीत की भाषा पश्तो से मिलती जुलती है.

वीडियो फुटेज में लड़की बुर्का पहने दिख रही है. किसी ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फ़ोन पर शूट कर लिया.

वीडियो दो मिनट का है. पिटाई के दौरान लड़की अपने पिता की कसम खाकर कहती है कि वो दोबारा ऐसा नहीं करेगी.

जिस व्यक्ति के साथ अवैध संबंध की बात कही गई, उसके परिजनों का कहना है कि वह लड़की के घर में बिजली का काम करन गया था लेकिन तालेबान ने ग़लत आरोप लगा दिए.

पहले उस व्यक्ति की पिटाई की गई और बाद में लड़की को सज़ा दी गई.

घटना के बाद तालेबान ने दोनों को शादी करने पर मज़बूर किया और उस व्यक्ति को तलाक न देने की ताकीद की.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'तालेबान को पाकिस्तानी मदद जारी'
28 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
'तालेबान को आईएसआई से सीधी मदद'
26 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
अफ़ग़ानिस्तान बम हमले में सात मरे
25 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
'तालेबान से कोई समझौता नहीं'
04 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
तालेबान की 'संघर्षविराम' की घोषणा
23 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
'अफ़ग़ानिस्तान में विफल नहीं होंगे'
20 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
स्वात में संघर्षविराम की घोषणा
15 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>