|
रेल दुर्घटना की जाँच के आदेश
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
उड़ीसा में जाजपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 16 हो गई है. पचास से ज़्यादा
लोग घायल हैं जिनमें दो की हालत नाज़ुक बनी हुई है.
रात लगभग आठ बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के 13 डब्बे जाजपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए थे. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री आर वेलु ने शनिवार सुबह दुर्घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने दुर्घटना की उच्चस्तरीय जाँच कराने के आदेश दिए हैं. कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के महज 12 घंटों के भीतर एक अन्य दुर्घटना में बिहार में पैसेंजर ट्रेन और इंजन के बीच टक्कर में 15 लोग घायल हुए हैं. मोतिहारी के पास शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे एक इंजन गोरखपुर-मुज़फ्फ़रपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गया. इस हादसे में लगभग 15 लोग घायल हो गए. सुगौली स्टेशन के पास हुए इस हादसे में घायलों को नज़दीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना हावड़ा-चेन्नई कोरोमंडल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन जिस समय दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय ट्रेन की रफ़्तार ज़्यादा थी और यह जाजपुर रोड रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी ही थी.
दुर्घटना में रेल इंजन समेत 13 डब्बे पटरी से उतर गए. इनमें 11 डब्बे सामान्य शयनयान श्रेणी (स्लीपर) के और दो सामान्य श्रेणी के डब्बे थे. रफ़्तार ज़्यादा होने के कारण पटरी से उतरते ही डब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए. ट्रेन में सवार यात्रियों के मुताबिक दुर्घटना से पहले कई बार तेज़ झटके महसूस किए गए. राहत और बचाव स्टेशन के नज़दीक दुर्घटना होने के कारण अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरु करने में आसानी हुई. आस-पास के स्थानीय लोगों ने भी भारी संख्या में पहुँच कर घायलों को निकालना शुरु किया.
शनिवार सुबह तक सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया जा चुका था. रेल लाइन पर यातायात सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है. पुलिसकर्मियों और राहत दल के पहुँचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने खिड़कियाँ तोड़ कर डब्बों के अंदर फँसे लोगों को निकालना शुरु कर दिया. बाद में उड़ीसा आपदा बल के जवानों को भी इस कार्य में लगाया गया. हताहतों को राहत रेलमंत्री ने घटना पर गहरा खेद व्यक्त करते हुए मृतकों और घायलों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. रेलमंत्री ने कहा, "रेल बजट के दिन ही रेल दुर्घटना और भी दुखद है. मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रूपए की राहत राशि दी जाएगी. साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को रेलवे में नौकरी भी दी जाएगी." उन्होंने कहा कि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल है. रेलवे की ओर से उन्हें 50-50 हज़ार की राहत सहायता दी जाएगी. अन्य घायलों के लिए 10-10 हज़ार की राहत राशि दिए जाने की घोषणा की गई है. |
इससे जुड़ी ख़बरें
रेल दुर्घटना में 15 यात्रियों की मौत13 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
रेल बजट में यात्रियों को तोहफ़ा13 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान में रेल दुर्घटना, 56 की मौत19 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
तमिलनाडु में रेल दुर्घटना, 11 की मौत16 अप्रैल, 2007 | भारत और पड़ोस
भागलपुर रेल हादसे में 33 लोगों की मौत02 दिसंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
रेल दुर्घटना 'तोड़ फोड़' का नतीजा30 जनवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||