BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 03 फ़रवरी, 2009 को 07:47 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
ट्रांसजेंडरों का अनूठा संगीत समूह
 

 
 
संगीत समूह
समूह की कुछ सदस्य समलैंगिक महिलाएं हैं
नेपाल में ट्रांसजेंडरों के संगीत समूह ने संगीत समारोह पेश किया है जो पूरे दक्षिण एशिया में एक अनोखी पहल है.

इसके सदस्यों में कुछ समलैंगिक महिलाएं हैं और कुछ ऐसे पुरुष जो लिंग या वेष बदल कर कर महिला बन गए हैं.

'पोसी एंड द फ़ैग्स' नाम के इस संगीत समूह की स्थापना नीदरलैंड के दो पुरुषों ने कुछ नेपाली सदस्यों की मदद से की.

इस समूह ने राजधानी काठमांडू में कुछ महीनों की रिहर्सल के बाद अपना पहला प्रदर्शन किया.

इस संगीत समूह में 21 वर्षीय स्वास्तिका भी है.

स्वास्तिका ने बीबीसी से कहा, "मुझे संगीत समूह पसंद हैं क्योंकि इसमें हम बह सकते हैं. हम गा सकते हैं और नाच भी सकते हैं. जो हम चाहते हैं वह कर सकते हैं और यह सिर्फ़ संगीत समूह में ही हो सकता है."

भाषा की समस्या

जब हम इस समूह के सदस्यों से मिले तो पाया कि इसमें 20 युवा नेपाली थे जो काले रंग के कपड़े पहने हुए थे और एक बाग में नाचते हुए गा रहे थे.

 मुझे संगीत समूह पसंद हैं क्योंकि इसमें हम बह सकते हैं, गा सकते हैं और नाच भी सकते हैं. जो हम चाहते हैं वह कर सकते हैं और यह सिर्फ़ संगीत समूह में ही हो सकता है
 
स्वास्तिका

गायकों की टोली में दाहिनी ओर हल्की आवाज़ें थीं जबकि इसके बाईं ओर ऊँची आवाज़ें थीं.

इस संगीत समूह की परिकल्पना डच क़ानून के अनुसार एक दूसरे से विवाह कर चुके दो युवा डच पुरुषों ने की थी जो उस वक्त नेपाल में सामुदायिक और संगीत का काम करते थे.

ग़ैर सरकारी संस्था ब्लू डायमंड सोसायटी नेपाल में ट्रांसजेंडरों के अधिकारों के लिए मुहिम चला रही है.

सबसे पहले इसके संस्थापकों ने अमरीकी गीत गाकर देखा, जैसे कैलीफ़ोर्निया ड्रीमिंग.

लेकिन पिआनोवादक जेको वैन डैन डूल के अनुसार पश्चिमी गीतों से भाषा की समस्या आ रही थी, इसलिए उन्हें बदल दिया गया.

उन्होंने कहा, "हमने अपना दृष्टिकोण कुछ बदल दिया कि बॉलीवुड या नेपाली गीतों से शुरूआत की जाए क्योंकि इन गीतों को वे समझ सकते हैं और उनसे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं. यही उनकी संस्कृति है."

उन्होंने बॉलीवुड नंबर ओम शांति ओम का उदाहरण दिया जो काफी चर्चित है.

समूह के सभी सदस्यों और आयोजकों ने कहा कि इस समूह का एक ही लक्ष्य है और वह है जमकर मस्ती करना.

 
 
एक कश्मीरी महिला धमकी के बावजूद
चरमपंथियों की धमकी के बावजूद कश्मीरी इंडियन आइडल के लिए उमड़े.
 
 
बच्चे संगीतमय पाठशाला
मुंबई में भूगोल-गणित जैसे कठिन विषयों को संगीत के ज़रिए पढ़ाया जा रहा है.
 
 
उत्तरांचल का लोकवाद्यों का ऑर्केस्ट्रा अनूठा ऑर्केस्ट्रा
उत्तरांचल में लोकवाद्यों का एक ऑर्केस्ट्रा बनाया गया है जो लोकप्रिय भी हो रहा है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
विदेशियों में देशी शादी का चलन
08 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
कलाम के गीतों का संगीत एलबम
21 जून, 2007 | भारत और पड़ोस
कश्मीर में धमकियों को नकारा
21 फ़रवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
संगीत बना पढ़ाई का ज़रिया
25 जुलाई, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>