|
योगेंद्र चौधरी को वल्लभभाई पुरस्कार
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी योगेंद्र चौधरी सहित पाँच लोगों को सरदार वल्लभभाई पटेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
योगेंद्र चौधरी को युवाओं के सशक्तिकरण और उनके विकास के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए ये पुरस्कार दिया गया है. ग़ौरतलब है कि विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान देने के लिए पिछले तीन वर्षों से सरदार वल्लभभाई पटेल पुरस्कार दिया जाता है. सरदार वल्लभभाई पटेल फ़ाउंडेशन ने वर्ष 2008 के पुरस्कारों के लिए पाँच लोगों का चयन किया. युवाओं पर ज़ोर
इनमें योगेंद्र चौधरी, फिजी के सुप्रीम कोर्ट के जज सर मोती टिक्का राम, प्रोफ़ेसर सत्यव्रत शास्त्री, डॉक्टर देश बी सिक्का और ठाकुर चक्रपाणी का नाम शामिल हैं. योगेंद्र चौधरी ने सम्मान लेने के बाद बीबीसी से अपनी खुशी का इज़हार करते हुए कहा कि ये सम्मान उनके समाजिक क्षेत्र में किए गए योगदान की पहचान है. उन्होंने अपने योगदान के बारे में बताया, "मैं ग्रामिण युवाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य करता हूँ ताकि वो बाहर की दुनिया में नौकरी पाने में कामयाब हो सकें." चौधरी के अनुसार उनके ट्रेनिंग कार्यक्रम से लगभग ढाई लाख युवा जुड़े हुए हैं और वो पिछले पाँच सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं. उनका कहना था कि युवाओं को इस प्रशिक्षण से नौकरी पाने में काफ़ी सहायता मिली है. हिमाचल में कॉमन वेल्थ यूथ प्रोग्राम से जुड़ी और योगेंद्र चौधरी के प्रशिक्षण से लाभ उठाने वाली सारिका कटोच ने बीबीसी को बताया, "चौधरी जी ने ग्रामिण युवाओं की योगताओं को उभारने का कार्य किया है, जिससे हज़ारों युवाओं को फ़ायदा पहुँचा है." योगेंद्र चौधरी इस समय दिल्ली मे राजस्व विभाग में अतिरिक्त कमिश्नर के पद पर हैं. |
इससे जुड़ी ख़बरें
सचिन, आशा, मुखर्जी को पद्म विभूषण06 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
मार्क टली को पद्म भूषण सम्मान25 जनवरी, 2005 | भारत और पड़ोस
सचिन, टाटा सहित 13 को पद्म विभूषण25 जनवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
गुलज़ार, सौरभ सहित 86 को पद्म सम्मान30 जून, 2004 | भारत और पड़ोस
साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा24 दिसंबर, 2003 | भारत और पड़ोस
एशियन गिल्ड अवॉर्ड 2003 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||