BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 09 जनवरी, 2009 को 14:05 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
तेल अधिकारियों की हड़ताल ख़त्म
 
पेट्रोल पंप पर स्टॉक ख़त्म होने की लगी तख़्ती
देश भर में पेट्रोल पंपों पर लोगों को ऐसी ही तख़्ती टंगी हुई मिली
भारत के केंद्रीय तेल मंत्री मुरली देवड़ा ने कहा है कि 'तेल कंपनियों के अधिकारियों की हड़ताल वापस ले ली गई है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी.'

तेल मंत्री मुरली देवड़ा ने एक भारतीय टीवी चैनल को बताया, "हड़ताल वापस ले ली गई है. हड़ताल पर गए अधिकारी दो अतिरिक्त दिन काम करेंगे और स्थिति जल्द ही सामान्य हो रही है."

महत्वपूर्ण है कि तेल मंत्री की ओर से तो हड़ताल के तीसरे दिन ये बयान आया है. तेल कंपनियों की यूनियनों ने भी इसकी पुष्टि कर दी है.

तेल अधिकारियों की यूनियन के अध्यक्ष अमित कुमार ने बीबीसी के विनीत खरे को बताया, "हमने अपनी हड़ताल तेल मंत्री की अपील के बाद वापस ली है. काफ़ी चर्चा हुई और फिर कुछ सहमति बनी है. हमें आश्वासन दिया गया है कि हमारी माँगों पर विचार होगा. इसके लिए 30 दिन का समय सरकार ने लिया है."

 हमने अपनी हड़ताल तेल मंत्री की अपील के बाद वापस ली है. काफ़ी चर्चा हुई और फिर कुछ सहमति बनी है. हमें आश्वासन दिया गया है कि हमारी माँगों पर विचार होगा. इसके लिए तीस दिन का समय सरकार ने लिया है
 
अधिकारियों की यूनियन के अध्यक्ष

लौटने लगे थे अधिकारी

शुक्रवार दोपहर से ही हड़ताल पर गए सरकारी तेल कंपनियों के कुछ अधिकारी काम पर लौटने लगे थे जिसके बाद पेट्रोलयिम पदार्थों की किल्लत का सामना कर रही जनता को कुछ राहत मिलने के आसार बने थे.

बारह तेल कंपनियों के अधिकारी तीसरे दिन हड़ताल पर थे. ये अधिकारी वेतन भत्तों में बढ़ोत्तरी की माँग कर रहे थे. फ़िलहाल स्पष्ट नहीं है कि इनकी कोई माँग मानी गई है या नहीं.

इससे पहले पेट्रोलियम सचिव आरएस पांडे ने कहा था, "भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड(बीपीसीएल) के कर्मचारियों के एक गुट ने हड़ताल वापस ले ली है. बीपीसीएल में शुक्रवार देर शाम तक काम सामान्य हो सकता है."

उन्होंने कहा कि हिंदु्स्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड(एचपीसीएल) के कर्मचारी काम पर वापस आ रहे हैं.

 मेरे मुताबिक हड़ताल वापस ले ली गई है. हड़ताल पर गए अधिकारी दो अतिरिक्त दिन काम करेंगे और स्थिति जल्द ही सामान्य हो रही है
 
मुरली देवड़ा

उधर भारतीय तेल निगम के चेयरमैन सार्थक बेहुरिया ने चेतावनी दी थी, "सेना, टेरिटोरियल आर्मी से मदद ली जा रही है और अधिकारियों से स्पष्ट किया गया है कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी. तीन कर्मचारियों को बर्ख़ास्त किया गया है और 10 को निलंबित किया गया है." पेट्रोलियम सचिव आरएस पांडे ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी.

इससे पहले अधिकारियों और सरकार के बीच वार्ता बेनतीजा ख़त्म हो गई. पेट्रोलयिम मंत्री ने हड़ताल वापस लेने की अपील की थी क्योंकि हड़ताल के कारण पूरे भारत में पेट्रोलियम पदार्थों की भारी किल्लत महसूस की जा रही थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
महँगाई की दर आठ फ़ीसदी हुई
11 दिसंबर, 2008 | कारोबार
पेट्रोल पाँच और डीज़ल दो रुपए सस्ता
05 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'तेल की क़ीमतों में कमी चुनाव के बाद'
25 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
तेल की क़ीमत सौ डॉलर से नीचे
16 सितंबर, 2008 | कारोबार
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>