BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 07 जनवरी, 2009 को 13:19 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
'दो-तीन हफ़्तों में घटेंगे पेट्रोलियम के दाम'
 
मुरली देवड़ा
मुरली देवड़ा ने गृहणियों को भी राहत देने की बात कही है
भारत सरकार ने कहा है कि वह अगले दो-तीन हफ़्तों में पेट्रोल और डीज़ल के दाम घटा सकती है और रसोई गैस के दामों में कमी पर विचार करेगी.

यूपीए सरकार के पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, "पेट्रोलियम के दामों में कमी पर विचार किया जा सकता है और अगले दो-तीन हफ़्तों में इस पर निर्णय हो सकता है."

यह पूछे जाने पर कि दामों में कटौती कितनी हो सकती है, उन्होंने कहा कि इसका निर्णय अभी नहीं लिया गया है.

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमतों में भारी कमी आने के बाद सरकार ने गत पाँच दिसंबर को पेट्रोल और डीज़ल के दामों में कटौती की थी.

उस समय पेट्रोल की क़ीमत प्रति लीटर पाँच रुपए और डीज़ल की क़ीमत प्रति लीटर दो रुपए कम की गई थी.

लेकिन उसके बाद से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमतों में और कमी आई है और अब वह चार साल के न्यूनतम स्तर तक पहुँच गई है.

इसके बाद सरकार पर दबाव है कि वह पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में और कटौती करे.

देश भर के ट्रकों की हड़ताल में एक प्रमुख मांग डीज़ल के दामों में कटौती भी है.

रसोई गैस पर भी विचार

हालांकि मुरली देवड़ा ने यह नहीं बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में कितनी कमी होगी लेकिन समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार उन्होंने कहा, "दामों में कमी पिछली बार की तरह ही होगी, हो सकता है कि कुछ ज़्यादा भी हो."

रसोई गैस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार को रसोई गैस (एलपीजी) में अभी भी घाटा है लेकिन सरकार रसोई गैस के दामों में प्रति सिलेंडर 20-25 रुपए की कटौती करने पर विचार कर रही है.

पिछले साल जून में जब सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाए गए थे तो उपभोक्ताओं पर प्रति सिलेंडर 50 रुपए अतिरिक्त बोझ बढ़ गया था.

उस समय पेट्रोल प्रति लीटर पाँच रुपया और डीज़ल तीन रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया था.

इससे पहले सरकार ने फ़रवरी, 2008 में पेट्रोल की क़ीमतो में प्रति लीटर दो रुपए और डीज़ल के दामों में प्रति लीटर एक रुपए की बढ़ोत्तरी की थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
पेट्रोल पाँच और डीज़ल दो रुपए सस्ता
05 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'तेल की क़ीमतों में कमी चुनाव के बाद'
25 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>