BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 06 जनवरी, 2009 को 20:27 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
'यथास्थिति वापस बहाल की जाएगी'
 
पुजारी
पशुपतिनाथ मंदिर में बरसों से दक्षिण भारत के पुजारी ही पूजा करते रहे हैं

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आश्वासन दिया कि नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के मामले पर यथास्थिति वापस बहाल करने के बारे में जल्दी ही घोषणा की जाएगी.

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर से भारतीय पुजारियों को हटाए जाने के नेपाल सरकार के फ़ैसले के बाद भाजपा नेता लालकृ्ष्ण आडवाणी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को फ़ोन किया और इस संबंध में बात की.

पार्टी ने इस बारे में बयान जारी किया है जिसके अनुसार नेपाल के प्रधानमंत्री ने आडवाणी को आश्वस्त किया कि वो मंदिर के मामले में यथास्थिति वापस बहाल करने के लिए जल्दी ही घोषणा करेंगे.

आडवाणी ने अपनी बातचीत में पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी महाबलेश्वर भट्ट को हटाए जाने को अलोकतांत्रिक करार दिया और नेपाल सरकार से आग्रह किया कि वो अपने नागरिकों और अपने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का सम्मान करें.

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय पुजारियों को हटाने के सरकार के फ़ैसले पर रोक लगाई थी लेकिन इसके बावजूद सरकार ने पुजारियों को हटा दिया है.

इस मामले में नेपाल में विवाद छिड़ गया है और भारतीय पुजारियों ने मंगलवार को काठमांडू में प्रदर्शन भी किया है.

संवाद समिति रायटर्स के मुताबिक मंदिर के बाहर माओवादी समर्थकों और पुजारियों के समर्थकों के बीच झड़प में कुछ लोग घायल हो गए हैं.

इसके बाद सरकार ने मंदिर और आसपास के इलाक़े में धरने और प्रदर्शनों पर रोक लगा दी है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
काठमांडू में बंद, जनजीवन ठप्प
20 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
नेपाल में बस दुर्घटना, 20 लोग मारे गए
12 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
नेपाल में बिजली का संकट
18 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
नेपाल में नाव पलटी, 30 लापता
04 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>