BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 05 जनवरी, 2009 को 06:27 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
उमर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
 
उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला इससे पहले केंद्र में एनडीए सरकार के कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं
जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की.

उमर अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली है.

कांग्रेस प्रार्टी के नेता ताराचंद को उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है.

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी सहित कई नेता और उद्योगपति मौजूद थे.

जम्मू कश्मीर विधानसभा के लिए पिछले महीने संपन्न हुए चुनावों में नेशनल कांफ्रेंस सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर आया था. हालांकि उन्हें स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका.

नेशनल कांफ्रेंस को 28 सीटें, पीडीपी को 21 सीटें, कांग्रेस को 17 सीटें, भाजपा को 11 सीटें और पेंथर्स पार्टी को तीन सीटें मिलीं.

राज्य में सरकार बनाने के लिए 44 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता किसी भी दल को होती. यह बहुमत की स्थिति बनी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन से. दोनों के गठबंधन के पास कुल 45 सदस्य हैं जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या है.

38 वर्षीय उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे.

नई पारी की शुरुआत

इससे पहले उमर को नेशनल कांफ्रेंस के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी का नेता चुना गया.

नेता के तौर पर उमर के नाम का प्रस्ताव उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुक अब्दुल्ला ने रखा जिसका बाकी विधायकों ने समर्थन किया.

उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण का समारोह जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल ज़ोरावर सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया.

रविवार को जम्मू में उमर का भव्य स्वागत किया गया था. स्वागत के बाद उनका कहना था, '' मुझे पूरा विश्वास है कि मैं राज्य के लिए काम करुंगा और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरुंगा.''

हालांकि जहां जम्मू कश्मीर में नई सरकार का गठन हो रहा है वहीं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए सरकार से समर्थन वापस ले लिया है.

उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर में पूर्व में कांग्रेस और पीडीपी की गठबंधन सरकार थी लेकिन इस बार कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन किया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
दूसरे चरण के मतदान से पहले हिंसा
22 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'पश्चिम देशों के सैनिक और हताहत होंगे'
07 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'आतंक के ख़िलाफ़ लड़ाई ने डर कम किया'
22 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
मुख्यमंत्री पद के लिए उमर का नाम
29 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>