|
नेपाल में नाव पलटी, 30 लापता
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
नेपाल में एक नाव के पलटने की ख़बरें आ रही हैं जिसके बाद नाव में सवार क़रीब 30 लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है.
अधिकारियों ने आशंका जताई है कि नाव पलटने की घटना में लापता हुए लोगों में से अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं. नाव पलटने की ये घटना राजधानी काठमांडू से लगभग 200 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्वी नेपाल के सुनसारी ज़िले में हुई. अधिकारियों के अनुसार नाव पर 50 से अधिक लोग सवार थे, इनमें से कुछ लोगों को बचा लिया गया है. समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार अधिकारियों का कहना है, "ये जल्दबाज़ी होगी कि सभी लापता लोगों को मृत मान लिया जाए." पुलिस और मछुआरे बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं लेकिन ठंड और कुहरे की वजह से बचाव कार्य में परेशानी आ रही है. एक अधिकारी का कहना है कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे. माना जा रहा है कि यह दुर्घटना की वजह हो सकती है. संवाददाताओं का कहना है कि इस ज़िले में नाव की सवारी करना लोगों की मज़बूरी है क्योंकि कई पुल और सड़कें पिछले मानसून में आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थीं. |
इससे जुड़ी ख़बरें
नेपाल में बिजली का संकट18 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
नेपाल में बस दुर्घटना, 20 लोग मारे गए12 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
काठमांडू में बंद, जनजीवन ठप्प20 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
नेपालः पुलिस फ़ायरिंग, सात माओवादी मरे09 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
नेपाल में धमाका, दो की मौत30 मार्च, 2008 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||