|
उत्तर भारत में धुँध से यातायात प्रभावित
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
उत्तर भारत में अनेक जगहों पर बीते कुछ दिनों से कोहरे का कहर जारी है और शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से रेल और वायु यातायात
बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई जगह सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है.
कड़कड़ाती ठंड के बीच शनिवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में ज़बर्दस्त धुँध के कारण लगभग बीस उड़ानों में देरी हुई और 15 अन्य को रद्द करना पड़ा. कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हवाई पट्टी पर शनिवार सुबह चंद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों ही उतर पाई हैं. पारा लुढका राजधानी में शुक्रवार को पारा लुढककर चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया. शुक्रवार दिल्ली के लिए इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा. राजधानी दिल्ली की सड़कों और कई प्रमुख राजमार्गों पर धुंध अपना असर दिखा रही है. सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलने को मजबूर हो गए हैं. कोहरे के कारण बीते सोमवार से ही उड़ानें बाधित हो रही हैं और इस कारण अब तक 500 से अधिक उड़ानों में देरी देखी गई है. शनिवार सुबह चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, जयपुर और कोची जाने वाले विमान भी उड़ान नहीं भर पाए. ट्रेनों की आवाजाही पर भी कोहरे का असर पड़ा है और कई ट्रेनों विलंब से चल रही हैं. उत्तर भारत में साल के अंत और नए वर्ष के शुरूआती दिनों में अक्सर हर वर्ष कोहरा हो जाता है जिससे सबसे अधिक वायु यातायात प्रभावित होता है. |
इससे जुड़ी ख़बरें
कोहरे से आवागमन बुरी तरह प्रभावित02 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में03 जनवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
जम्मू और कश्मीर में 'दूरियाँ' बढ़ी 20 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
ठंड से कंपकपाया उत्तर भारत27 जनवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||