BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 30 दिसंबर, 2008 को 07:50 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
उमर होंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री
 
उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला इससे पहले सांसद भी रहे हैं और केंद्र में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं
जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस पार्टी में समझौता हो गया है और इस सरकार का नेतृत्व उमर अब्दुल्ला करेंगे.

उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके निवास पर मुलाक़ात की जिसके बाद गठबंधन पर अंतिम फ़ैसला हो पाया.

मुलाक़ात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उमर अब्दुल्ला का कहना था, ''इस बारे में अब सहमति बन गई है कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेस की गठबंधन सरकार बनेगी और मैं इस गठबंधन का नेतृत्व करुंगा.''

इस बारे में पूछे जाने पर कि गठबंधन में किस दल को कितने मंत्रालय दिए जाएंगे, इसके जवाब में उमर का कहना था कि इस बारे में नेशनल कांफ्रेस और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुलाक़ात करेंगे और बातचीत करके तय करेंगे.

 मैंने अपनी पार्टी के और सहयोगी दलों के नेताओं को बुलाया है. वो कल तक दिल्ली पहुंचेंगे जिसके बाद सरकार गठन को अंतिम रुप दिया जाएगा
 
उमर अब्दुल्ला, एनसी नेता

उमर अब्दुल्ला का कहना था, '' मैंने अपनी पार्टी के और सहयोगी दलों के नेताओं को बुलाया है. वो कल तक दिल्ली पहुंचेंगे जिसके बाद सरकार गठन को अंतिम रुप दिया जाएगा.''

उल्लेखनीय है कि राज्य में पहले कांग्रेस ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ( पीडीपी) के साथ सरकार का गठन किया था जिसके तहत दोनों दलों ने तीन तीन साल सरकार का नेतृत्व किया था.

अब इन चुनावों के बाद कांग्रेस ने पीडीपी का दामन छोड़कर नेशनल कांफ्रेंस का साथ देने का फ़ैसला किया है.

इसके बाद पीडीपी के प्रमुख मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस ने उनके साथ सरकार चलाई है इसलिए कांग्रेस को पहले पीडीपी से बात करनी चाहिए थी.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है. नेशनल कॉन्फ़्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. नेशनल कॉन्फ़्रेंस को 87 में से 28 सीटें मिली हैं.

पीडीपी को 21 सीटें मिली हैं. जबकि कांग्रेस को 17 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है.

भारतीय जनता पार्टी को 11 सीटें मिली हैं और उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि वो विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
जम्मू-कश्मीर: 'किसी को बहुमत नहीं'
28 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
जम्मू-कश्मीर:ताज़ा रुझान और परिणाम
28 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
चली है रस्म कि कोई न सर उठा के चले..
25 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
छिटपुट हिंसा के बीच मतदान समाप्त
24 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
फ़ारुक़ अब्दुल्ला से एक मुलाक़ात
21 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>