BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 30 दिसंबर, 2008 को 18:43 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
शेख हसीना: संघर्ष भरा राजनीतिक सफ़र
 
शेख हसीना
शेख हसीना का राजनीतिक जीवन उतार चढ़ाव भरा रहा है
इसमें कोई शक नहीं कि राजनीति शेख हसीना के ख़ून में है.

उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान को बांग्लादेश का राष्ट्रपिता कहा जाता है लेकिन ये उपाधि उनके परिवार के ख़ून से सनी है.

शेख हसीना के पिता, उनकी मां और तीन भाई 1975 के तख्तापलट में मारे गए थे.

उस हादसे के बाद खुद शेख हसीना भी राजनीति के भँवर में फंस गईं.

80 के दशक में बांग्लादेश में जनरल इरशाद के सैनिक शासन के ख़िलाफ़ जो मुहिम छिड़ी, उसके दौरान वे कई बार जेल गईं.

जनरल इरशाद के जाने के बाद आवामी लीग की इस नेता को एक और प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कड़वी और लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी और वो थीं बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की ख़ालिदा ज़िया.

उतार चढ़ाव

1996 में शेख हसीना ने चुनाव जीता और कई वर्षो तक देश का शासन चलाया. उसके बाद उन्हें विपक्ष में भी बैठना पड़ा.

शेख हसीना
शेख हसीना को कई बार जेल भी जाना पड़ा

उन पर एक बार जान लेवा हमला भी हुआ जिसमें वे बाल बाल बच गईं लेकिन उस हमले में 20 से भी ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

एक बार फिर बांग्लादेश राजनीति के गहरे भँवर में फंस गया और देश की बागडोर सेना-समर्थित सरकार ने संभाल ली.

इस सरकार ने शेख हसीना पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और उनका ज्यादातर वक्त हिरासत में ही गुज़रा.

इस बीच वे अपने इलाज के लिए अमरीका भी गईं और ये अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि वे जेल से बचने के लिए शायद वापस लौट कर ही ना आएं.

दो साल के सैनिक शासन समेत अब सात साल बाद हुए इन संसदीय चुनावों में भारी संख्या में मतदान हुआ.

अवामी लीग की ये जीत देश की दोनों पार्टियों के बीच ज़ोर आजमाइश का नतीजा है.

इससे पहले 2001 में हुए चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की थी.

इस उथल पुथल के बावजूद शेख हसीना ने चुनावों में शानदार जीत हासिल की है. और अब बांग्लादेश की बागडोर राजनीति की इस मंजी हुई योद्धा के हाथ में एक बार फिर आ गई है.

 
 
बांग्लादेश चुनाव बांग्लादेश के 'बिहारी'
वर्ष 1971 में पाकिस्तान नहीं जा पाई बड़ी उर्दू भाषी आबादी उपेक्षा का शिकार.
 
 
अल्पसंख्यकों की कहनी
बांग्लादेश के हिंदुओं को संभावित चुनावी हिंसा का डर सता रहा है.
 
 
बांग्लादेश में चुनावी पोस्टर सियासी दलों का ब्यौरा
बांग्लादेश के चार मुख्य राजनीतिक दलों का अपना-अपना रोचक इतिहास है.
 
 
बांग्लादेश (फ़ाईल फ़ोटो) आर्थिक संकट का प्रभाव
बांग्लादेश चुनावों में वैश्विक आर्थिक संकट का प्रभाव देखा जा रहा है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
शेख हसीना की पार्टी को स्पष्ट बहुमत
30 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'शेख हसीना की पार्टी को बहुमत'
29 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
बांग्लादेश में चुनाव प्रचार चरम पर
25 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
बांग्लादेश में इमरजेंसी हटाई गई
16 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>