|
नेपाल में बस दुर्घटना, 20 लोग मारे गए
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
नेपाल में एक खचाखच भरी बस के राजमार्ग से नीचे गिर जाने की वजह से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में अधिकतर स्कूली
बच्चे हैं.
इस घटना में कम से कम 57 अन्य लोग घायल भी हुए हैं. पुलिस का कहना है कि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करया गया है. बस के पलटने की ये घटना राजधानी काठमांठु से लगभग 200 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित मुकंदरपुर के क़रीब हुई है. पुलिस के अनुसार बस 'पिकनिक' से लौट रही थी और घटना गुरुवार को देर रात को हुई. नेपाल में सड़क दूर्घटनाएं आम हैं और इस तरह की घटनाओं में हर साल अनेक लोग मारे जाते हैं. नेपाल में राजमार्गों पर गाड़ी चालने की स्पीड सीमा तय नहीं है. एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि बस में लगभग 80 बच्चे सवार थे और उनमें अधिकतर की उम्र नौ से दस वर्ष के क़रीब थी. बस में कई शिक्षक भी सवार थे जो बच्चों के साथ उनकी देखभाल के लिए 'पिकनिक' पर गए थे. पुलिस अधिकारी काल बहादुर गुरुंग के अनुसार, "बस तेज़ रफ़्तार में चल रही थी और चालक के काब़ू खोने के कारण सड़क से 50 फ़ीट नीचे गिर गई." |
इससे जुड़ी ख़बरें
काठमांडू में बंद, जनजीवन ठप्प20 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
हथियार नहीं छोड़ेंगे नेपाली माओवादी21 जून, 2006 | भारत और पड़ोस
राजा के अधिकारों में कटौती का प्रस्ताव18 मई, 2006 | भारत और पड़ोस
नेपाल में सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन16 मई, 2006 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||