BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 01 दिसंबर, 2008 को 11:34 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
न्यायिक हिरासत में अशोक टोडी
 
रिज़वान
पिछले साल सितंबर में रिज़वान की मौत हुई थी
कोलकाता की अदालत ने चर्चित रिज़वान मामले में शहर के बड़े व्यापारी अशोक टोडी को 12 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अशोक तोड़ी रिज़वान के ससुर हैं.

कोलकाता के एक बड़े व्यापारी अशोक टोडी की बेटी प्रियंका टोडी से शादी करने के एक महीने बाद ही पिछले साल सितंबर में रिज़वान-उर-रहमान की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अशोक टोडी ने अदालत के सामने समर्पण किया था. इस साल अक्तूबर में अशोक तोड़ी के ख़िलाफ़ ग़ैर ज़मानती वारंट जारी हुआ था.

लेकिन अशोक तोड़ी ने सुप्रीम कोर्ट में इसे चुनौती दी थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें निर्देश दिया कि वे अदालत के सामने समर्पण कर दें.

ज़मानत याचिका

तोड़ी के वकील प्रदीप घोष ने ख़राब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अदालत से ज़मानत देने की अपील की थी. वकील ने अपनी अपील में यह भी कहा कि रिज़वान ने अशोक टोडी को किसी तरह के आरोपों से मुक्त रखा था.

उन्होंने कहा कि अपनी कथित आत्महत्या से पहले अपने आख़िरी पत्र में रिज़वान ने लिखा था- मैं अपने ससुर अशोक टोडी को माफ़ करता हूँ क्योंकि वे एक पिता हैं.

लेकिन इस मामले की जाँच कर रहे सीबीआई के वकील पार्थ तपस्वी ने ज़मानत याचिका का विरोध किया और कहा कि अशोक टोडी इस मामले में प्रमुख अभियुक्त हैं.

रिज़वान की माँ किश्वर जहाँ के वकील कल्याण बनर्जी ने भी अशोक टोडी की ज़मानत याचिका का विरोध किया.

सीबीआई ने इस मामले में सात लोगों को अभियुक्त बनाया है, जिन पर आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकाने और साज़िश रचने का आरोप लगाया गया है.

कोलकाता हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई इस मामले की जाँच कर रही है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
रिज़वान मामले में ग़ैर ज़मानती वारंट
27 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
रिज़वान मामले में आरोपपत्र दाख़िल
22 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
रिज़वान ने आत्महत्या की थी: सीबीआई
28 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
'रिज़वान ने दबाव में ख़ुदकुशी की'
04 जनवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
रिज़वान के ससुर पर हत्या का मामला
19 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
रिज़वान की मौत की जाँच सीबीआई को
16 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
अमित कुमार सीबीआई हिरासत में
10 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>