BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 27 अक्तूबर, 2008 को 17:19 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
रिज़वान मामले में ग़ैर ज़मानती वारंट
 
रिज़वान
पिछले साल सितंबर में रिज़वान की मौत हो गई थी
कोलकाता की एक अदालत ने रिज़वान मामले में अशोक टोडी के ख़िलाफ़ ग़ैर ज़मानती वारंट जारी किया है. अशोक तोड़ी रिज़वान के ससुर हैं.

कोलकाता के एक बड़े व्यापारी अशोक टोडी की बेटी प्रियंका टोडी से शादी करने के एक महीने बाद ही पिछले साल सितंबर में रिज़वान-उर-रहमान की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी.

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विभाष चटर्जी ने ग़ैर ज़मानती वारंट जारी किया और कहा कि समन जारी किए जाने के बावजूद उनका अदालत में पेश न होना क़ानून प्रक्रिया को लंबा करने की कोशिश है.

अदालत ने अशोक टोडी के अलावा उनके भाई प्रदीप टोडी और साले अनिल सरावगी के ख़िलाफ़ भी वारंट जारी किया गया है. समन जारी किए जाने के बावजूद ये तीनों सोमवार को अदालत में पेश नहीं हुए.

राहत

दूसरी ओर अदालत ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अजय कुमार और कोलकाता पुलिस के दो अधिकारियों की अंतरिम ज़मानत अवधि बढ़ा दी है.

इन पुलिस अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने रिज़वान को पुलिस मुख्यालय में बुलाकर डराया और धमकाया था. अदालत ने इन पुलिस अधिकारियों को तीन नवंबर को अदालत में पेश होने को कहा है.

इसी मामले में एक अन्य अभियुक्त मोईनुद्दीन को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अदालत ने उनकी ज़मानत याचिका को ख़ारिज कर दिया और 10 नवंबर तक के लिए हिरासत में भेज दिया.

रिज़वान कांड की जाँच कर रही सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि मोईनुद्दीन ने टोडी परिवार से 11 लाख रुपए लिए थे. चार्जशीट के मुताबिक़ मोईनुद्दीन ने ये पैसे इसलिए लिए थे ताकि वह प्रियंका टोडी को रिज़वान के घर से वापस तोड़ी परिवार में भेज सके.

इस मामले में सभी सात अभियुक्तों पर आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकाने और साज़िश रचने का आरोप लगाया गया है. कोलकाता हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई इस मामले की जाँच कर रही है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
रिज़वान मामले में आरोपपत्र दाख़िल
22 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
रिज़वान ने आत्महत्या की थी: सीबीआई
28 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
'रिज़वान ने दबाव में ख़ुदकुशी की'
04 जनवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
रिज़वान के ससुर पर हत्या का मामला
19 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
रिज़वान की मौत की जाँच सीबीआई को
16 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
अमित कुमार सीबीआई हिरासत में
10 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
'पुलिस भर्ती घोटाले की जाँच सीबीआई से'
05 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>