|
प्रियरंजन दासमुंशी एम्स में भर्ती
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी को दिल की गंभीर बीमारी के बाद सोमवार सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)
में भर्ती कराया गया है.
डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है. प्रियरंजन दासमुंशी को सोमवार सुबह लगभग ढाई बजे एम्स के हृदय रोग विभाग में भर्ती कराया गया. उनकी देखरेख कर रहे डॉक्टरों ने कहा है कि दासमुंशी की हालत स्थिर है. हालांकि उन्हें जीवन रक्षक प्रणालियों पर रखा गया है. एम्स के प्रवक्ता वाईके गुप्ता ने कहा कि उन्हें इलाज के लिए जब एम्स लाया गया था तो उस वक्त उनके दिल का बायां हिस्सा सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा था. इसके पहले भी प्रियरंजन दासमुंशी को दिल की तकलीफ़ हो चुकी है. |
इससे जुड़ी ख़बरें
'निजी एफ़एम से समाचार पर विचार'20 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
'मीडिया के कामकाज में कोई दखल नहीं'05 फ़रवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
संजय दत्त मामले में दासमुंशी ने दी सफ़ाई01 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
निजी एफ़एम पर ख़बरें अभी नहीं22 जनवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||