BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 11 अक्तूबर, 2008 को 06:54 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ़्यू जारी
 

 
 
कर्फ़्यू (फ़ाईल फ़ोटो)
हिंदू-मुस्लिम दंगे में अब मृतकों की संख्या पाँच हो गई है
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में गुरूवार की रात से हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव के कारण अनिश्चितकालीन कफ़्यू जारी है.

राज्य के इस दक्षिणी भाग में स्थित शहर में हिंदू-मुस्लिम सांप्रदायिक दंगों के दौरान तीन लोग मारे गए थे और शुक्रवार रात दो घायल लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या पाँच हो गई है. इन दंगों में पाँच पुलिसकर्मियों समेत 17 लोग ज़ख्मी हुए थे.

पुलिस ने शनिवार सुबह तक कर्फ़्यू का उल्लंघन करने के आरोप में लगभग सौ लोगों को गिरफ़्तार किया है.

ज़िला कलक्टर कर्लीन देशमुख ने बीबीसी को बताया है कि यदि शहर में स्थिति सामान्य होती नज़र आई तो दोपहर बाद किसी समय भी कर्फ़्यू को हटाया जा सकता है.

धार्मिक यात्रा से शुरुआत

बुरहानपुर में हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच तनाव गुरूवार शाम से शुरू हुआ था जब एक हिंदू धार्मिक यात्रा के दौरान दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों समुदायों के बीच पत्थरबाज़ी हुई और अनेक लोगों को चोटें आईं. कुछ लोग तलवार, छुरे और दूसरे धारदार हथियारों से भी घायल हुए.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाक़े में निषेधाज्ञा जारी कर दी.

लेकिन दूसरे दिन सुबह ही कुछ लोग शहर की मुख्य जामा मस्जिद के सामने धरने पर बैठ गए.

नमाज़ के बाद स्थति अचानक बिगड़ गई और कुछ लोगों ने मस्जिद के पास बनी दुकानों में आग लगा दी, जिसके बाद हालात को काबू करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
टाइटलर की भूमिका की जाँच के आदेश
18 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
चौखट के बाहर की दुनिया में क़दम
28 फ़रवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
गोरखपुर में हिंसा के बाद कर्फ्यू
29 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
'सामूहिक क़ब्र की सीबीआई जाँच नहीं'
08 दिसंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>