|
सरबजीत की रिहाई की उम्मीदें बढ़ीं
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पाकिस्तान के क़ानून मंत्री फ़ारुख नायक सोमवार को पाकिस्तानी ज़ेल में बंद भारतीय क़ैदी सरबजीत से मिलेंगे और उनके मामले की समीक्षा
करेंगे.
भारत सरकार ने सरबजीत की फांसी की सज़ा माफ़ करने के लिए अपील की थी और इसी के तहत पाकिस्तान के मंत्री सरबजीत से मिलने जा रहे हैं जिससे सरबजीत की रिहाई की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं. बयालीस वर्षीय सरबजीत को कथित रुप से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चार बम हमलों में शामिल होने का आरोप है और उन्हें फांसी की सज़ा सुनाई गई है. हालांकि भारत में सरबजीत के परिवार का कहना है कि वो निर्दोष हैं. सूत्रों के अनुसार नायक सोमवार को सरबजीत से लाहौर के कोट लखपत जेल में मिलेंगे और उनके मामले की समीक्षा करेंगे और वो इस दौरान भारत सरकार की सरबजीत को माफ़ी की अपील पर भी विचार करेंगे. सरबजीत को एक अप्रैल को फांसी दी जानी थी लेकिन राष्ट्रपति मुशर्रफ़ ने सज़ा को तीस दिन के लिए टाल दिया था ताकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सरकार इस मामले की समीक्षा कर सके. पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही सरबजीत की क्षमा याचिका को ख़ारिज कर दिया है. सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री युसुफ़ रज़ा गिलानी ने मामले में हस्तक्षेप किया औऱ पाकिस्तान सरकार ने अगले आदेश तक सरबजीत की फ़ांसी टाल दी है. प्रधानमंत्री गिलानी ने पहले ही घोषणा की है कि पीपीपी की दिवंगत नेता बेनज़ीर भुट्टो की याद में 21 जून को कई क़ैदियों की मौत की सज़ा को उम्रक़ैद में बदला जाएगा लेकिन अभी ये साफ़ नहीं है कि इस सूची में सरबजीत का नाम होगा या नहीं. |
इससे जुड़ी ख़बरें
सरबजीत मामले में भारत की अपील18 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
सरबजीत की परिवार से भावुक मुलाक़ात24 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
दो हफ़्ते के लिए टली सरबजीत की सज़ा28 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
सरबजीत की फाँसी पर रोक लगी02 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
'सरबजीत की फाँसी की सज़ा माफ़ हो'09 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
मौत की सज़ा को बदलने की सिफ़ारिश21 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
मौत की सज़ा से हज़ारों को छुटकारा03 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
अट्ठारह साल की राखियों का हिसाब15 अगस्त, 2008 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||