BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 22 सितंबर, 2008 को 21:23 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
रिज़वान मामले में आरोपपत्र दाख़िल
 

 
 
रिज़वान
पिछले साल रिज़वान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी
कोलकाता के व्यवसायी अशोक टोडी के ख़िलाफ़ उनकी बेटी प्रियंका से शादी करनेवाले मुस्लिम युवक रिज़वान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है.

सीबीआई ने सोमवार देर शाम अशोक टोडी, उनके भाई प्रताप टोडी, अनिल सरावगी और तीन पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ कोलकता की एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया.

इसके अलावा एक मुसलमान कारोबारी मोईनुद्दीन पर भी आरोप लगाया गया है, उन्होंने टोडी परिवार और रिज़वान के परिवार में मध्यस्थता की कोशिश की थी.

अदालत ने इन सातों लोगों के ख़िलाफ़ सम्मन जारी कर उनसे 17 अक्टूबर को पेश होने को कहा है.

दरअसल रिज़वान ने कोलकाता के एक हिंदू उद्योगपति अशोक टोडी की बेटी प्रियंका से अंतरधार्मिक विवाह किया था.

टोडी परिवार ने, जो राजस्थान का हिंदू मारवाड़ी परिवार है, इस शादी को मानने से इनकार कर दिया था क्योंकि रिज़वान एक मध्यमवर्गीय मुसलमान परिवार का लड़का था.

उलझा मामला

शादी के एक महीने के भीतर ही रिज़वान की लाश रेल पटरी पर पड़ी हुई पाई गई थी.

रिज़वान के परिजनों का आरोप है कि अशोक टोडी ने अपने रसूख़ और पहुँच का उपयोग करते हुए इस शादी को ख़त्म करने की कोशिश की और फिर रिज़वान की हत्या करवा दी.

इस मामले में कोलकाता पुलिस आयुक्त के अलावा चार अन्य पुलिस अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया गया था.

पुलिस अधिकारियों पर पहले रिज़वान को धमकाने और फिर उसकी संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत के मामले रफ़ा-दफ़ा करने की कोशिश का आरोप था.

कोलकाता में लोगों ने मूक प्रदर्शन किए और मोमबत्तियाँ जलाकर रिज़वान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

कोलकाता हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच केंद्रीय जाँच ब्यूरो यानी सीबीआई से कराए जाने के आदेश दिया था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
रिज़वान ने आत्महत्या की थी: सीबीआई
28 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
'रिज़वान ने दबाव में ख़ुदकुशी की'
04 जनवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
रिज़वान के ससुर पर हत्या का मामला
19 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
रिज़वान की मौत की जाँच सीबीआई को
16 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>