BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 04 सितंबर, 2008 को 12:12 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
दुबई: दो भारतीयों समेत सात की मौत
 
हेलीकॉप्टर (फ़ाइल चित्र)
दुबई में अधिकारियों का कहना है कि एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोग मारे गए हैं जिसमें दो भारतीय भी शामिल है.

दुर्घटना तब हुई जब हेलीकॉप्टर तेल के एक रिग यानी समुद्र तट से तेल निकालने के लिए बने एक प्लैटफ़ॉर्म से टकरा गया.

दुबई की विमान उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक मरने वालों में दो भारतीयों के अलावा एक पाकिस्तानी, एक ब्रितानी और एक अमरीकी भी शामिल है.

दुबई में समुद्र तल से तेल निकालने का काम करने वाली कंपनी पेट्रोफ़ैक ने कहा है कि उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर तेल रिग से टकराया.

दुर्घटना के कारणों की जाँच के आदेश दिए गए हैं. ये दुर्घटना बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात को आठ बजकर बीस मिनट पर हुई. हेलीकॉप्टर में क्रू के दो सदस्य और पाँच अन्य लोग थे.

पेट्रोफैक के मुताबिक हेलीकॉप्टर राशिद तेल फ़ील्ड की ओर अपनी नियमित उड़ान पर था जो दुबई से 70 कीलोमीटर दूर है.

उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर रिग की डेक से टकराया और फिर समुद्र में गिर गया. दुर्घटना के बाद रिग की डेक पर आग लग गई जिसे तुरंत बुझा दिया गया.

कंपनी ने बताया है कि हेलीकॉप्टर में सवार कोई भी व्यक्ति ज़िंदा नहीं बच पाया है लेकिन रिग पर काम करने वालों में से कोई हताहत नहीं हुआ है.

राशिद फ़ील्ड पर फ़िलहाल सारा काम बंद कर दिया गया है. कंपनी ने पुष्टि की है कि मारे गए लोग विदेशी कॉन्ट्रेक्टर थे और उनके रिश्तेदारों को सूचना दी जा रही है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
दुबई में छह भारतीयों की मौत
03 जून, 2008 | पहला पन्ना
दुबई में पुल टूटने से सात की मौत
08 नवंबर, 2007 | पहला पन्ना
दुबई में 159 मज़दूर हिरासत में
31 अक्तूबर, 2007 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>