BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 06 जुलाई, 2008 को 07:59 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
आज़ाद विश्वास मत हासिल करेंगे
 
ग़ुलाम नबी आज़ाद
मुख्यमंत्री ग़ुलाम नबी आज़ाद का कहना है कि उन्हें अब भी बहुमत हासिल है
भारत प्रशासित जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ग़ुलाम नबी आज़ाद सोमवार को विश्वास मत हासिल करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी और सरकार के साथ छोड़ गई पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और पैंथर्स पार्टी ने सार्वजनिक रूप से ग़ुलाम नबी आज़ाद सरकार का समर्थन न करने की घोषणा की है.

ग़ौरतलब है कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर की कांग्रेस सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था. इसके बाद उनकी सरकार अल्पमत में आ गई थी.

अमरनाथ मंदिर बोर्ड को ज़मीन दिए जाने को लेकर चल रहे विवाद के कारण पीडीपी ने यह फ़ैसला किया था.

पीडीपी अमरनाथ मंदिर बोर्ड की ज़मीन दिए जाने के राज्य सरकार के फ़ैसले से नाराज़ थी.

पीडीपी कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में शामिल थी और इसके 18 विधायक हैं.

विधानसभा की स्थिति

87 सदस्योंवाली जम्मू कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस के 21 विधायक हैं और उसे सीपीएम के दो और आठ निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है.

विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस के 24 सदस्य हैं और उसने पहले ही कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने से इनकार कर दिया है.

जबकि चार सदस्यों वाली पैंथर्स पार्टी और गठबंधन सरकार के बीच 2005 से ही मनमुटाव चल रहा है.

इसके पहले राज्यपाल एनएन वोहरा ने मुख्यमंत्री ग़ुलाम नबी आज़ाद सरकार को सात जुलाई तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने को कहा था.

इसके पहले मुख्यमंत्री ग़ुलाम नबी आज़ाद ने राज्यपाल को भेजे पत्र में सदन में कभी भी बहुमत साबित करने की बात कही थी.

राज्यपाल को भेजे पत्र में ग़ुलाम नबी आज़ाद ने दावा किया था कि पीडीपी की समर्थन वापसी के बावजूद उन्हें विधानसभा में बहुमत प्राप्त है और वो सदन में कभी भी अपना बहुमत साबित करने को तैयार हैं.

 
 
अमरनाथ यात्री अमरनाथ का विवाद...
अमरनाथ बोर्ड को ज़मीन देने का क्यों हो रहा है विरोध? एक विश्लेषण..
 
 
कश्मीर में अमरनाथ मंदिर को ज़मीन देने का विरोध फ़ायरिंग में एक मरा
अमरनाथ ज़मीन विवाद पर पुलिस की गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई.
 
 
कश्मीर में हड़ताल (फ़ाइल फ़ोटो) बंद ने थामे क़दम...
जम्मू-कश्मीर में बस वालों की हड़ताल के कारण हज़ारों तीर्थयात्री फँस गए हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
दरगाह में आग, विरोध में प्रदर्शन
05 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
पीडीपी ने समर्थन वापस लिया
28 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
ज़मीन वापस करने की पेशकश
29 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>