BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 16 मई, 2008 को 13:07 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
आंधी-पानी में मरने वालों की संख्या बढ़ी
 

 
 
आंधी-बारिश
दूर-दराज़ के इलाक़ों से नुकसान की ख़बरें अभी भी मिल रही है
बुधवार को उत्तर प्रदेश में तेज़ आंधी और बारिश से मरने वालों की संख्या 128 हो गई है. अभी भी कई ज़िलों में बिजली नहीं है और टेलीफ़ोन संपर्क भी टूटा हुआ है.

लगभग 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आई आंधी से दूर दराज़ के गाँवों में ज़्यादा नुक़सान पहुँचा है, जहाँ से नुक़सान की सही तस्वीर धीरे-धीरे सामने आ रही है.

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त जीके टंडन ने बीबीसी को बताया की मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है और क़रीब एक हज़ार घर जल गए हैं.

उन्होंने बताया कि कई लोगों के शव मलबे में दबे होने के कारण मरने वालों की संख्या के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाई थी. शुक्रवार को और शव बरामद किए गए हैं.

प्रभाव

तेज़ आंधी और भारी बारिश से उत्तर प्रदेश के 30 ज़िले प्रभावित हुए हैं. राज्य के हमीरपुर ज़िले में अभी तक बिजली नहीं आ पाई है क्योंकि बिजली के खंभे टूट गए हैं.

आंधी के कारण टेलीफ़ोन के खंभे टूट गए हैं और इसी कारण बांदा और चित्रकूट ज़िले से टेलीफ़ोन संपर्क टूट गया है.

सरकारी सूत्रों ने बताया है कि अधिकांश मौतें कच्चे घरों के गिरने, बिजली के तार टूटने और पेड़ों के गिरने से हुई हैं. आंधी के कारण आम की फ़सल बुरी तरह प्रभावित हुई है.

राज्य सरकार इस प्राकृतिक विपदा से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री, दवाइयाँ और भोजन सामग्री पहुँचा रही है.

सरकार ने मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए का मुआवाज़ा देने की घोषणा की है. जानकारों का कहना है कि राज्य में इससे पहले इतनी तेज़ आंधी 21 मई 1989 को आई थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
जल के बल से जूझती विशाल जनसंख्या
02 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
बांग्लादेश में तूफ़ान से अनेक लापता
23 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान में तूफ़ान से सौ की मौत
21 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस
बंगाल की खाड़ी में तूफ़ान, 63 मरे
20 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>