BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 08 मई, 2008 को 16:16 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
हुसैन के ख़िलाफ़ तीन मुक़दमे ख़ारिज
 
पेंटर एमएफ़ हुसैन
हुसैन भारत से बाहर रह रहे हैं
दिल्ली हाई कोर्ट ने चर्चित चित्रकार मक़बूल फ़िदा हुसैन के ख़िलाफ़ चल रहे तीन मुक़दमों को ख़ारिज कर दिया है यानी इन तीन मुक़दमों में हुसैन बरी हो गए हैं.

एमएफ़ हुसैन पर भारत के कई राज्यों में अपनी चित्रकारी में अश्लीलता के आरोपों में कम से कम सात मुक़दमे चल रहे थे.

हुसैन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कृतियों में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.

हुसैन ने भारत देश की एक पेंटिंग बनाई थी जिसे हिंदुओं की एक देवी के रूप में दिखाया गया था लेकिन वह देवी नग्न दिखाई गई थी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरूवार को हुसैन के ख़िलाफ़ आपराधिक मुक़दमे ख़ारिज करते हुए कहा कि उनकी पेंटिंग अश्लील नहीं थी. भारतीय क़ानूनों में अश्लीलता एक दंडनीय अपराध है.

'पवित्रता की अभिव्यक्ति'

एमएफ़ हुसैन के ख़िलाफ़ जब अनेक मुक़दमे दाख़िल कर दिए गए थे तो तभी से वह देश छोड़कर बाहर चले गए और और मध्य पूर्व के देशों में जीवन बिता रहे हैं.

एमएफ़ हुसैन के वकील अखिल सिब्बल ने कहा, "दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि 92 वर्षीय पेंटर हुसैन को अपने घर पर रहने का अधिकार है और चित्रकारी करने का भी हक़ है."

एमएफ़ हुसैन की एक पेंटिंग
हुसैन की पेंटिंग्स काफ़ी चर्चित रही हैं

अखिल सिब्बल ने कहा कि हुसैन कह चुके हैं कि उनकी चित्रकारी में अगर कहीं नग्नता दिखाई गई है तो वह "पवित्रता की अभिव्यक्ति" है.

वर्ष 2006 में हुसैन ने अपनी उस पेंटिंग के लिए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांग ली थी और जब कुछ राष्ट्रवादी हिंदुओं ने आरोप लगाया कि हुसैन उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं तो हुसैन ने वादा किया था कि वह एक चैरिटी नीलामी से अपनी उस पेंटिंग को हटा लेंगे.

उस हिंदू देवी की कथित नग्न पेंटिंग पर कुछ हिंदुओं में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी और हुसैन के ख़िलाफ़ अश्लीलता के कई मुक़दमे दायर कर दिए गए थे. हुसैन के वकीलों के विशेष अनुरोध पर वो सारे मुक़दमे दिल्ली हाई कोर्ट को स्थानांतरित कर दिए गए थे.

एमएफ़ हुसैन भारत के एक चर्चित पेंटर हैं और उनकी पेंटिंग अक्सर काफ़ी महंगे दामों पर बिकती हैं और काफ़ी सराही भी जाती हैं.

एमएफ़ हुसैन दो हिंदी फ़िल्में भी बना चुके हैं, अलबत्ता दोनों ही बॉक्स ऑफ़िस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकीं. हुसैन हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का विशेष प्रशंसक हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'लता नहीं सुब्बालक्ष्मी महानतम गायिका'
28 अक्तूबर, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
'न मैने भारत छोड़ा है, न भारत ने मुझे'
12 जुलाई, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत
08 मई, 2007 | भारत और पड़ोस
उम्रक़ैद ने बना दिया कलाकार
23 जून, 2006 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सड़कों पर रिक्शे से कैनवस पर कूची तक
28 मई, 2006 | मनोरंजन एक्सप्रेस
हुसैन ने जनता से माफ़ी माँगी
08 फ़रवरी, 2006 | मनोरंजन एक्सप्रेस
हुसैन की पेंटिंग को लेकर फिर विवाद
07 फ़रवरी, 2006 | मनोरंजन एक्सप्रेस
पत्नी बिरह ने दिलाया पुरस्कार
16 फ़रवरी, 2005 | मनोरंजन एक्सप्रेस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>