गुरुवार, 03 अप्रैल, 2008 को 18:29 GMT तक के समाचार
दिल्ली में गुरुवार को देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं. इसका केंद्र पड़ोस के शहर सोनीपत में था.
दिल्ली के मौसम विभाग के अनुसार ये भूकंप के हल्के झटके थे रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है.
फ़िलहाल जानमाल के नुक़सान की कोई ख़बर नहीं है.
दिल्ली के मौसम विभाग के वरिष्ठ पर्यवेक्षक कुलदीप चौहान ने बीबीसी को बताया कि भूकंप के झटके रात 10 बजकर 56 मिनट पर महसूस किए गए.
भूकंप का केंद्र दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा के सोनीपत शहर में था.
सोनीपत दिल्ली-हरियाणा की सीमा पर स्थित शहर है.
इससे पहले दिल्ली में 25 नवंबर, 2007 को तड़के भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए थे.
उस समय रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गई थी और उसका केंद्र भी दिल्ली-हरियाणा की सीमा पर था.
उस समय भी जानमाल का कोई नुक़सान नहीं हुआ था.