BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 14 अप्रैल, 2008 को 01:52 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
बुधिया के पूर्व कोच बिरंची की हत्या
 

 
 
बिरंची दास
बुधिया के कोच के रूप में बिरंची दास को काफ़ी लोकप्रियता मिली
चर्चित बाल मैराथन धावक बुधिया को दुनिया भर में शोहरत दिलाने वाले कोच बिरंची दास की गोली मार कर हत्या कर दी गई है.

उड़ीसा पुलिस का कहना है कि रविवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने बिरंची दास को गोली मार दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ हमलावर दो मोटरसाइकिल पर आए थे.

पुलिस के अनुसार हमलावर राजधानी भुवनेश्वर के स्टेट जूडो एसोसिएशन हॉल पहुँचे और उन्होंने बिरंची दास को बाहर बुलाया.

बिरंची दास के बाहर पहुँचने के बाद उनकी गरमा-गरम बहस हुई. इसी दौरान एक हमलावर ने पिस्तौल से बिरंची दास पर गोलियाँ चला दीं और वहाँ से भाग गए.

बिरंची दास को भुवनेश्वर के कैपिटल हॉस्पिटल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ जिस समय बिरंची दास पर गोली चलाई गई, ठीक उसी समय बिजली चली गई.

इससे ये अफ़वाहें भी गर्म है कि कहीं बिजली का कटना भी सोची-समझी साज़िश का हिस्सा तो नहीं था.

पुलिस ने इस संभावना को ख़ारिज कर दिया है कि बिरंची दास और उनके पूर्व शिष्य के बीच मतभेद के कारण ऐसा हुआ.

हत्या

भुवनेश्वर पुलिस के उपायुक्त अमिताभ ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि इस हत्या के पीछे शहर के एक कुख्यात अपराधी का हाथ है लेकिन उन्होंने उस अपराधी का नाम नहीं बताया.

कम उम्र में लंबी दूरी की दौड़ पूरी कर बुधिया ने सुर्ख़ियाँ बटोरीं

बिरंची दास के भाई सुशांत दास मौक़े पर ही मौजूद थे.

पुलिस का कहना है कि हत्यारों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा क्योंकि इस हत्या के कई प्रत्यक्षदर्शी हैं. पु

लिस उपायुक्त अमिताभ ठाकुर ने बताया कि शहर से आने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है ताकि हत्यारे भाग न सकें.

बिरंची दास पहली बार वर्ष 2005 में सुर्ख़ियों में आए थे जब उनके साढ़े तीन साल के शिष्य बुधिया ने लंबी दूरी की दौड़ की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर सनसनी फैला दी थी.

मैराथन

उस साल बुधिया ने दिल्ली मैराथन में दौड़ लगाई. उसके पहले उसने उड़ीसा में 35 किलोमीटर और 60 किलोमीटर की दौड़ लगाकर ख़ूब चर्चा बटोरी. इसके साथ बुधिया के साथ-साथ उनके कोच बिरंची दास भी चर्चा में रहे.

अप्रैल 2006 में तो बुधिया ने लगातार 65 किलोमीटर की दौड़ लगाकर दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा लेकिन इस बीच उनके कोच बिरंची दास पर शोषण का भी आरोप लगा.

राज्य के महिला और बाल कल्याण विभाग ने बिरंची दास के ख़िलाफ़ मामला भी दर्ज किया. पहले तो बुधिया की माँ ने बिरंची दास का समर्थन किया लेकिन पिछले साल उन्होंने बिरंची दास पर आरोप लगाया कि पैसे की ख़ातिर वह बुधिया का शोषण करते हैं.

उन्होंने बिरंची दास के ख़िलाफ़ पुलिस में मामला दर्ज किया जिसके बाद जूडो एसोसिएशन हॉल से हटाकर बुधिया को सरकारी स्पोर्ट्स हॉस्टल भेज दिया गया था.

 
 
बच्चे तीन साल में सात बच्चे
अर्जेंटीना में 16 साल की लड़की तीन साल में सात बच्चों को जन्म दे चुकी है.
 
 
लाल मस्जिद हमारे बच्चों को बचाओ
लाल मस्जिद के अंदर मौजूद बच्चों के माता पिता बेहद घबराए हुए हैं.
 
 
एमिलिया का परिवार आबदी बढ़ाने का ईनाम
खासी जनजातियों में ज़्यादा बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को पुरस्कार.
 
 
बच्चे महिलाओं के अधिकार
महिलाओं का फ़ैसले करने का अधिकार और बच्चों में कुपोषण में क्या संबंध है?
 
 
कुपोषण के शिकार 58 फ़ीसदी कुपोषित
मध्यप्रदेश का श्योपुर बच्चों की मृत्यु दर के मामले में अफ़्रीका से पीछे नहीं है.
 
 
बच्चे हिंसा से शिक्षा में ख़लल
दुनिया भर के हिंसा वाले क्षेत्रों के चार करोड़ 30 लाख बच्चे स्कूल नहीं जा पाते.
 
 
मुईज़ सरहद का चक्कर
ढाई साल के मासूम मुईज़ को आख़िर भारतीय कश्मीर जाने की इजाज़त मिली.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बुधिया की 'पैदलचाल' पर लगी रोक
06 जून, 2007 | भारत और पड़ोस
उड़ीसा छोड़ना पड़ेगा बुधिया को?
29 अगस्त, 2006 | भारत और पड़ोस
नन्हे मैराथन धावक के कोच की पेशी
04 जनवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
बाल धावक के कोच के ख़िलाफ़ मुक़दमा
14 नवंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
बाल धावक के शोषण की आशंका
10 नवंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
नन्हें पाँवों में ज़ोर ग़ज़ब का
14 सितंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>