|
उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पूरा उत्तर भारत पिछले कुछ दिनों से शीतलहर की चपेट में है. राजधानी दिल्ली में पारा दो डिग्री सेल्सियस के भी नीचे पहुँच गया.
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस आँका गया. बुधवार का दिन 1.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा. यही हाल उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा का है. श्रीनगर में बुधवार को तापमान शून्य से सात डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि कड़ाके की सर्दी से अगले कुछ दिनों तक निजात मिलने की संभावना कम ही है. दिल्लीवासियों के लिए राहत की बात यही है कि इस वर्ष घने कोहरे से उनका पाला नहीं पड़ा है. हालाँकि उत्तरी भारत के अन्य शहरों में स्थिति ठीक इसके विपरीत है जिसके कारण हवाई और रेल यातायात बाधित हुआ है. रेलवे कोहरे का सामना करने के लिए पटाखों का सहारा ले रही है. इसके तहत पटरियों पर पटाखे बांध दिए जाते हैं और जब ट्रेन गुजरती है तो इसमें विस्फोट होता है. इससे चालक ये तय करता है कि आगे ट्रेन किस गति से बढ़ाई जाए. |
इससे जुड़ी ख़बरें
ठंड के कारण दिल्ली के स्कूल बंद09 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड07 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
कोहरे से आवागमन बुरी तरह प्रभावित02 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
कोहरे से आवागमन बुरी तरह प्रभावित01 जनवरी, 2007 | भारत और पड़ोस
दिल्ली के विमानतल कोहरे से ढँके31 दिसंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
उत्तर भारत में सर्दी की शुरुआत23 अक्तूबर, 2006 | भारत और पड़ोस
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी08 जनवरी, 2006 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||